spot_img

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल ओपी पुलिस ने अवैध नशीले कफ सिरप और प्रतिबंधित टैबलेट की खरीद-बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं, स्कूटी और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, 27 जून की दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली थी कि ग्राम शाहीनबाग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास कुछ लोग अवैध कफ सिरप और नशीली गोलियों का कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किये छापेमारी की योजना बनाई।

पुलिस को देखते ही मच गई भगदड़

पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने में सफल रहे, लेकिन स्कूटी पर सवार एक संदिग्ध को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम इशरेशाक बताया। वह हजारीबाग के पेलावल ओपी क्षेत्र के बागी टोला का रहनेवाला है। उसके पास से 40 बोतल (100 एमएल) ONEREX कफ सिरप, 80 नशीली टैबलेट (8 पत्ते), जुपिटर क्लासिक स्कूटी (JH02BA-5055), एक सैमसंग मोबाइल फोन मिले। इस संबंध में कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाना में (कांड संख्या-101/26) दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

इसे भी पढ़ें : UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

इसे भी पढ़ें : विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

इसे भी पढ़ें : झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट, कई नये चेहरों की एंट्री के संकेत…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...

अब झारखंड के इस कोर्ट को उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के जिला व्यवहार न्यायालय को बम...

Breaking : कोकर में जमीन कारोबारी की ह’त्या

Ranchi : राजधानी रांची में बीती देर रात एक...