UP : अपराधियों में बुलडोजर का खौफ साफ देखा जा रहा है। उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में बुलडोजर के खौफ का एक नया मामला सामने आया है। महिला से रेप का पिछले कई दिनों से फरार था। पुलिस उसकी खोज में लगातार छापेमारी कर रही थी, मगर वह हाथ नहीं आ रहा था। आरोपी के घर पर जैसे ही प्रशासन का बुलडोजर पहुंचा, अगले ही दिन आरोपी ने सरेंडर कर दिया।
मामले में एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जो जीरो टॉलरेंस की नीति पर पुलिस प्रशासन काम कर रही है। हम आने वाले समय में भी इसपर काम करते रहेंगे। बदमाशों में कानून का भय है, उनको लगता है कि अगर वह भागेंगे तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी वजह से लोग सरेंडर कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने बुलडोजर के डर से सरेंडर करने की बात से इनकार किया है।
यहां याद दिला दें कि प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया था। मामले में आरोपी फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही थी। जब कई दिनों तक वह नहीं पकड़ा गया तो प्रशासन की एक टीम उसके घर पर बुलडोजर लेकर पहुंच गई। इसके बाद अपराधी ने आत्मसमर्पण कर दिया।
बुलडोजर के सवाल पर एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि दो तरह के केस में बुलडोजर चलता है, पहला सरकारी जमीन पर अतिक्रमण।
दूसरा जो अपराधी अपराध के बाद लगातार भाग रहा हो, कानूनी प्रक्रिया और वारंट के बाद भी सरेंडर नहीं करें, तब प्रशासन उसके अपराध से कमाई संपत्ति पर कुर्की का आदेश लेने के बाद बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करती है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि वह संपत्ति अपराध से कमाई कर जुटाई गई हो।
इसे भी पढ़ें : पलामू में DC रहे IAS अधिकारियों का कटेगा वेतन, जानिये पूरा मामला…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पिया ले गये जिया… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिहार में जेडीयू ने जारी की अपने MLC प्रत्याशियों की लिस्ट
इसे भी पढ़ें :डॉक्टर इंजेक्शन कभी हाथ में और कभी कमर में क्यों लगाते हैं, जानें












