spot_img

सरकारी कर्मियों को मोदी सरकार ने दिया ‘Diwali Gift’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • इकोनॉमी बूस्ट के लिए एक और राहत पैकेज का एलान
  • एफएम निर्मला सीतारमण ने की प्रोत्‍साहन पैकेज की घोषणा

कोहराम लाइव डेस्क : फिनांस मिनिस्‍टर निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को प्रोत्साहन पैकेज का एलान किया। कहा कि अर्थव्यवस्था में मजबूत सुधार हुआ है। कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। आत्मनिर्भर भारत 2.0 अभियान के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एलटीसी वाउचर (ltc voucher scheme) स्कीम की घोषणा की गई थी। इसमें अच्छी प्रगति दिख रही है। सरकार ने करदाताओं को इनकम टैक्स 132800 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड किया है। प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में एफएम ने कहा कि अक्टूबर में जीएसटी संग्रह वर्ष दर वर्ष आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ा, बैंक ऋण में 5.1 प्रतिशत का सुधार हुआ, ऊर्जा खपत में वृद्धि के रुझान मिल रहे हैं। कुछ नए उपायों की घोषणा कर रही हूं, जिसे आप स्टीमुलस पैकेज कह सकते हैं।

कोविड वैक्सीन शोध के लिए 900 करोड़

पीसी में स्‍पष्‍ट किया गया कि कोविड वैक्सीन के शोध एवं विकास के लिए 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कोविड सुरक्षा मिशन के तहत यह राशि डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी को दी जाएगी। आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 के तहत 265080 करोड़ रुपये के 12 उपायों की घोषणा की गई है। यह जीडीपी का 15 फीसदी है।

12 उपायों की होगी घोषणा

सीतारमण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत 3.0 के तहत 12 उपायों की घोषणा की जाएगी। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की घोषणा की जा रही है। संगठित क्षेत्र में रोजगार को बल मिलेगा। पंजीकृत ईपीएफओ प्रतिष्ठान से जुड़ने वाले कर्मचारी को इसका लाभ पहुंचेगा। इससे उन लोगों को लाभ मिलेगा जो पहले ईपीएफओ से नहीं जुडे थे या जिनकी नौकरी 1 मार्च से 30 सितंबर तक चली गई हो। यह  पहली अक्टूबर 2020 से लागू की जाएगी, जो 30 जून 2021 तक लागू होगी।

इसे भी पढ़ें :पद्मश्री फकीर राजा की दास्तान सुन दरकता है दिल # Simon Oraon

अगले दो साल तक मिलेगी सब्सिडी

एफएम ने कहा कि केंद्र सरकार अगले दो साल तक सब्सिडी देने का काम करेगी। जिस संस्था में 1000 तक कर्मचारी हैं, उसमें 12 फीसदी कर्मचारी और 12 फीसदी नियोक्ता हिस्सा केंद्र देगी। 1000 से अधिक कर्मचारियों वाली संस्थाओं में केंद्र कर्मचारी के हिस्से का 12 प्रतिशत देगा। 65 फीसदी संस्थाएं इसमें कवर हो जाएंगी। वित्त मंत्री ने कहा कि इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीजीएलएस) को 31 मार्च 2021 तक बढ़ने का काम किया गया है। इसके तहत 20 फीसदी कार्यशील पूंजी देने का प्रावधान है।

इसे भी पढ़ें :प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

बाजार में मांग बढ़ाने की कारगर पहल

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि पीएम आवास योजना अर्बन के लिए 18000 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान है। इससे देश के गरीबों को लाभ पहुंचेगा। 78 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे बाजार में मांग बढेगी। गरीब को पक्का मकान मिलेगा। कंस्ट्रशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लगी कंपनियों को कैपिटल और बैंक गारंटी में राहत दी गई है। डेवलपर्स और घर खरीदारों को इनकम टैक्स में राहत दी गई है। इससे रियल एस्टेट बूस्ट होगा और मध्य वर्ग राहत की सांस लेगा। सर्कल रेट और एग्रीमेंट वैल्यू में अंतर को 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करने का फैसला किया गया है।

इसे भी पढ़ें :पति का असली काति’ल कौन? Tara खोलेगी कोर्ट में राज…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।