spot_img

दिवाली में वाट्सएप पर फोटो वाले स्टीकर के साथ दें बधाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

एंड्रॉइड यूजर्स प्ले स्टोर से कर सकते हैं फ्री इंस्‍टॉल

कोहराम लाइव डेस्क : दिवाली पर आप अपने फोटो वाले वाट्सएप स्टीकर के साथ लोगों को बधाई भेजकर फेस्टिव को और मजेदार बना सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को इस बात का पता नहीं कि आखिर वाट्सएप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर तैयार कैसे किए जाते हैं। डिफॉल्ट स्टीकर में यूजर को इसका ऑप्शन नहीं मिलता है। ऐसे में हम यहां इस तरह के स्टीकर बनाने की ट्रिक से अपको अवगत करा रहे हैं। वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर बनाने के लिए आपको स्मार्टफोन में Background Eraser और Personal stickers for WhatsApp नाम के 2 ऐप्स इन्स्टॉल करने होंगे। एंड्रॉइड यूजर्स इन एप्स को प्ले स्टोर से फ्री इंस्‍टॉल कर सकते हैं।

स्टीकर बनाने का प्रोसेस

Background Eraser एप की सहायता से आप किसी फोटो का बैकग्राउंड हटा सकते हैं। एप में Photo क्रॉप करने के साथ उसे इरेज करने का ऑप्शन रहता है। फोटो के बैकग्राउंड ऑटो, मैनुअल, मैजिक, रिपेयर टूल की मदद से आसानी से इरेज कर सकते हैं। फोटो इरेज करने के बाद उसे सेव कर लें।

यदि आप एप पर फोटो का बैकग्राउंड डिलीट नहीं कर पा रहे, तब उसे कंप्‍यूटर पर फोटोशॉप या दूसरे सॉफ्टवेयर की मदद से इरेज कर लें। www.remove.bg वेबसाइट पर जाकर भी इस काम को किया जा सकता है। एडिट फोटो को PNG फॉर्मेट में सेव करें। इस तरह से आप फोटो या नाम के कई सारी फोटो सेव कर लें। ये फोटो ही स्टीकर का काम करेंगी।

इसे भी पढ़ें :हैचबैग सेगमेंट में Tata Altroz Turbo की लॉन्चिंग जल्द

Personal stickers for WhatsApp एप को ओपन करें

अब Personal stickers for WhatsApp एप को ओपन करें। यहां फोन की PNG फॉर्मेट वाली सभी फाइल नजर आएंगी। आपके द्वारा तैयार Photo भी यहां दिखाई देंगी। आपको सिर्फ इन फोटो के सामने ADD पर टैब करना है। इसके बाद आपके सामने एक मिनी विंडो आएगी। इस पर एक बार फिर ADD कर लें। इस तरह आपके द्वारा तैयार स्टीकर्स वाट्सएप पर पहुंच जाएंगे।

इसे भी पढ़ें :Dhanteras पर करें साबुत धनिया की खरीदारी , आर्थिक स्थिति से है जुड़ाव

सेंड करने का प्रोसेस

  • वाट्सएप ओपन करके उस कॉन्टैक्ट पर जाएं, जिसे स्टीकर सेंड करना है।
  • अब टाइपिंग स्पेस के पास दिए गए स्माइली पर टैब करें।
  • यहां सबसे नीचे की तरफ स्माइली के साथ GIF और स्टीकर का लोगो नजर आएगा।
  • स्टीकर के लोगो पर टैब करें और ऊपर दी गई लिस्ट से बनाया गया स्टीकर सेलेक्ट करें।
  • स्टीकर पर टैब करें तो वह सेंड हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें :12 और 13 नवंबर को Dhanteras, ऐसे करें पूजा, इस समय करें खरीदारी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।