spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

@Gold : एक रुपये में खरीदें 24 कैरेट खरा सोना

Date:

spot_img
spot_img

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिजिकल गोल्ड की खरीद, बिक्री और डिलीवरी की सुविधा

कोहराम लाइव डेस्‍क : त्योहारी सीजन (Festive season) में अगर आप सोना यानी गोल्ड (Gold) खरीदने की सोच रहे हैं, तो भारत की सबसे बड़ी मर्चेंट पेमेंट कंपनी भारतपे (BharatPe) ने अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड प्रोडक्‍ट (Digital Gold Product) हाल ही में लॉन्च किया है। BharatPe ने यह नयी सर्विस SafeGold के साथ मिलकर शुरू की है। सेफ गोल्ड एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो ग्राहकों को 24 घंटे लो टिकट साइज पर 24 कैरेट फिजिकल गोल्ड (Physical Gold) की खरीद, बिक्री और डिलीवरी की सुविधा देता है। BharatPe मर्चेंट पेमेंट प्लेटफॉर्म के मुताबिक, उसके प्‍लेटफॉर्म से कभी भी, कहीं से भी 99.5 फीसदी शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना खरीदा और बेचा जा सकता है. डिजिटल गोल्ड रुपये और ग्राम के हिसाब से सोने की खरीदारी या बिक्री कर सकते हैं। खास बात यह है कि 1 रुपये में भी यहां से सोना खरीदा जा सकता है। पेमेंट के लिए BharatPe बैलेंस या UPI का इस्तेमाल किया जा सकेगा। भारतपे की योजना आगे चलकर भुगतान विकल्प में क्रेडिट/डेबिट कार्ड को भी जोड़ने की है।

इसे भी पढ़ें :Shame : बेटे की चाह में हैवान हो गया पिता, इकलौती बेटी की चढ़ा…

मर्चेंट्स के हितों की रक्षा

BharatPe के मुताबिक, मर्चेंट फिजिकल गोल्ड की डिलीवरी का विकल्प भी चुन सकते हैं। डिजिटल गोल्ड की बिक्री करने पर मर्चेंट मिलने वाली रकम को भारतपे रजिस्टर्ड अकाउंट या अपने बैंक अकाउंट में ले सकते हैं। सेफगोल्ड ने सोने की खरीदारी को लेकर मर्चेंट्स के हितों की रक्षा के लिए आईडीबीआई (IDBI) ट्रस्टीशिप सर्विसेज को नियुक्त किया है।

6 किलो सोना बेचने का लक्ष्य

खरीदा गया सोना सेफगोल्ड के साथ 100 फीसदी इंश्योर्ड लॉकर्स में बिना किसी अतिरिक्त लागत के सुरक्षित तरीके से रहेगा। भारतपे ने कहा कि कंपनी के प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड की लॉन्चिंग से अब मर्चेंट्स को ​वित्तीय उत्पादों की पूरी रेंज मिल सकेगी। BharatPe ने दिवाली तक  6 किलो सोना बेचने का लक्ष्य रखा है।  मर्चेंट्स वैश्विक बाजारों से लिंक सोने की रियल टाइम कीमतों को देख सकेंगे. सोने की खरीद पर GST इनपुट क्रेडिट का लाभ भी मिलेगा।

इसे भी पढ़ें :न रहम, न करम, सिर्फ भागते हैं “माल” के पीछे

लॉन्‍च के दिन 200 ग्राम की सेल

भारतपे ने कहा, अभी से अच्छी प्रतिक्रिया देख रहे हैं और लॉन्च के दिन ही 200 ग्राम सोना बेच चुके हैं। इसमें नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। हमारा लक्ष्य निकट भविष्य में डिजिटल गोल्ड को एक प्रमुख वर्टिकल के रूप में स्थापित करने का है। वित्त वर्ष 2020-21 में 30 किलो सोना बेचने का लक्ष्य है।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...