spot_img

BSNL ने लांच किया नया ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा जिओ से भी सस्ता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

अनलिमिटेड डाटा के साथ मिलेगी 60 एमबीपीएस की हाई स्पीड

कोहराम लाइव डेस्‍क : BSNL ने 599 रुपये कीमत का नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। BSNL ने इस ब्रॉडबैंड प्लान का नाम ‘Fiber Basic Plus’ रखा है। इस प्लान के तहत कंपनी 60Mbps की स्पीड देगी और ख़ास बात ये है कि इसके साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। ये प्लान सभी सर्कल के लिए लॉन्च किया गया है।

जियो और एयरटेल से भी सस्ते हैं एक्सीटेल के ब्रॉडबैंड प्लान

इस प्लान में आपको 60Mbps की स्पीड के साथ 3300जीबी डाटा मिलेगा। कंपनी इस प्लान को अनलिमिटेड डाटा बेनीफिट वाले प्लान के तौर पर प्रमोट कर रही है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड घट कर 2Mbps हो जाती है। इस प्लान के साथ यूजर्स को देश भर में किसी भी नेटवर्क के लिए 24 घंटे का अनलिमिटेड कॉलिंग बेनीफिट भी दिया जा रहा है।

BSNL का 499 रुपये वाला प्लान

BSNL ने कुछ ही दिन पहले 499 रुपये कीमत वाला नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। 1 महीन की वैलिडिटी वाले इस ब्रॉडबैंड प्लान में 20mbps की स्पीड से 100gb डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, यूजर्स को आईएसडी कॉल के लिए 1.20 रुपए प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो कंपनी उपभोक्ताओं को मुफ्त में एक ई-मेल आईडी के साथ एक जीबी स्टोर स्पेस देगी। फाइबर वैल्यू प्लान में यूजर को 100Mbps की स्पीड के साथ 3300gb डाटा मिलता है। इस प्लान को सिर्फ एक महीने के लिए सब्सक्राइब किया जा सकता है। इस प्लान के तहत यूजर को अनलिमिटेड लैंडलाइन से कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। फाइबर प्रीमियम नाम के इस प्लान में यूजर को 200Mbps की स्पीड के साथ 3300जीबी मिलता है। समय से पहले डाटा खत्म कर देते हैं तो उनकी स्पीड को कम करके 2Mbps कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें :14 महीनों बाद Mehbooba रिहा, ‘नहीं भूली उस काले फैसले की बेइज्जती’

1,299 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

BSNL ने नया 22GB CUL ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। 1,299 रुपये की कीमत वाले इस प्लान में कंपनी हर दिन 22जीबी डाटा ऑफर कर रही है। प्लान में 10Mbps तक की स्पीड के साथ यूजर्स को रोज 22जीबी डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 2Mbps पर आ जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलेगा। इसके लिए हर कनेक्शन के साथ एक लैंडलाइन फोन भी दिया जा रहा है।

1499 रुपये वाला प्लान

फाइबर अल्ट्रा नाम के इस प्लान में यूजर्स को 300Mbps की स्पीड के साथ 400gb डाटा मिलता है। समय से पहले डाटा खत्म कर देते हैं तो उनकी स्पीड को कम करके 2Mbps कर दिया जाएगा। इसके साथ यूजर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स भी इस प्लान में मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें :प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।