spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Home Loan की दर हुई सस्ती, दीवाली के मौके का उठाएं लाभ

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : Home Loan की दर हुई सस्ती, दीवाली के मौके का उठाएं लाभ। दिवाली का मौका देखते ही कई बैंक ने Home Loan की दर सस्ता कर दी है। अगर आप भी घर लेने की सोच रहे हैं तो आपके पास अब बेहतरीन मौका है। कई बैंकों के होम लोन 7 परसेंट से भी कम है।

Home Loan की दर  7% से भी हुई कम

कई Bank पहले ही अपनी ब्याज दरें घटा चुके हैं, अब कई Banks ने नवंबर के शुरू होते ही होम लोन की दरों में कमी की है।

इसे भी पढ़ें :Gold और Silver की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी, जानें नए…

HDFC का Home Loan प्लान

HDFC ने रीटेल प्राइम लेंडिंग रेट्स (RLLR) में 10 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.10% की कटौती कर दी है. होम लोन पर घटी हुईं दरें 10 नवंबर से लागू हैं। घटी हुई दरों का फायदा नए ग्राहकों के साथ साथ सभी मौजूदा HDFC होम लोन ग्राहकों को भी होगा। HDFC की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक Home Loan की ब्याज दर 6.90 से शुरू हो रही है।

Bank of Maharashtra ने 0.15% रेट घटाया

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी अपनी ब्याज दर में कटौती कर दी है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने रेपो दर से जुड़ी लोन की ब्याज दर (RLLR) 0.15 प्रतिशत कम कर दी। यह अब 6.90 प्रतिशत रह गई है। बैंक ने कहा कि उसके रीटेल और MSME लोन रेपो दर से जुड़ी लोन की ब्याज दर से जुड़े हैं।

इसे भी पढ़ें :धनतेरस-दिवाली से पहले सॉवरेन बॉन्ड में निवेश का बेहतरीन मौका

Bank of Baroda ने घटाईं दरें

Bank of Baroda ने भी अपने रेपो रेट लिंक्ड रेट्स (RLLR) में 0.15 परसेंट की कटौती की थी। जिसके बाद होम लोन की दरें घटकर 6.85 परसेंट पर आ चुकी हैं। घटी हुईं दरें 1 नवंबर से लागू हो चुकी हैं।

Canara bank ने कम की ब्याज दरें 

Canara bank ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 0.05 से 0.15 प्रतिशत तक की कटौती की थी। बदली हुई दरें 7 नवंबर से लागू हो चुकी हैं। बैंक की ओर से 1 साल के लोन पर MCLR में 0.05 प्रतिशत की कटौती की गई है। अब नई दरें 7.40 प्रतिशत से घटकर 7.35 परसेंट पर आ गई हैं।

इसे भी पढ़ें :PM Kisan Samman Nidhi योजना में मिलेगी सातवीं किस्त

Union Bank of India ने प्रोसेसिंग फीस किया माफ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने होम लोन (Home Loan) की अलग-अलग कैटेगरी के लिए ब्याज दरें कम की हैं। बैंक ने 30 लाख रुपये से ज्‍यादा के होम लोन पर ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत की कटौती की है।
महिलाएं अगर बैंक से होम लोन लेती हैं तो उन्हें 5 बेसिस प्वाइंट की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। यूनियन बैंक का होम लोन 7 परसेंट से शुरू होता है। 31 दिसंबर तक कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं लगेगी।

इसे भी पढ़ें :Sensex और Nifty ने तोड़ा रिकॉर्ड, जबरदस्त तेजी आई

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...