Ranchi : राजधानी रांची में एक युवक की लाश फंदे पर लटकती हालत में मिली। मृतक का नाम रवि कुमार राम है। रवि फिलहाल चायबगान स्थित एक किराये के घर में रहता था। यह घर मुद्रिका रॉय का है। रवि अपनी पहली बीवी रेखा और तीन बच्चों को छोड़ अपनी दूसरी बीवी पूजा के साथ रह रहा था। उसकी पहली बीवी उसके घर में बाकी परिवार वालों के साथ रहती है। रवि का घर डोरंडा के गौस नगर इलाके में है। वहीं दूसरी बीवी पूजा का मायके भी डोरंडा में ही है। रवि की मौत की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मिली सूचना पर मौके पर पहुंची नामकुम पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रवि और पूजा ने एक साल पहले लव मैरिज किया था। पूजा रांची के ओवरब्रिज के पास एक होटल में काम करती है। पूजा का कहना है कि जितिया पर्व के लिए वह अपनी भाभी के घर गई हुई थी। वहीं रवि अपनी पहली बीवी रेखा के घर गया था। 18 सितंबर की रात वह होटल से काम कर भाभी के घर चली गई। रात में उसने रवि को कई बार फोन किया पर रवि ने फोन रिसीव नहीं किया। 19 सितंबर यानी आज भोर में लगभग 8 बजे जब वह अपने चायबगान स्थित भाड़े के मकान में पहुंची तो, देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पूजा किसी तरह दरवाजा खोल कर अंदर घुसी। कमरे में जो कुछ देखा, उसके पैरों तले जमीन खिसक गया। सामने रवि की लाश फंदे पर झूल रही थी। रवि को इस हालत में देख पूजा की चीख निकल गई। उसकी चीख-चित्कार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। लोगों को कहना था कि आये दिन पूजा और रवि के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा-झंझट होते रहता था। इधर, प्रथम दृष्ट्या पुलिस इसे सुसाइड मान कर छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही रवि के मौत के राज का खुलासा होगा।
इसे भी पढ़ें : 60 कॉलेज गर्ल्स का नहाने का वीडियो वायरल, लड़कियां बोलीं- “We want justice”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 15 लाख का इनामी हार्डकोर माओवादी धराया, मुंबई में ले रखा था पनाह… देखें
इसे भी पढ़ें : Taiwan Earthquake : 6.8 तीव्रता की भूकंप से सहमा Taiwan, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….
इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर
इसे भी पढ़ें : बारिश शुरू होते ही स्कूल के बच्चे पकड़ लेते अपने घर का रास्ता… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : “दू रुपैया कमाते थे… सब उजाड़ दिया… अब का में खट के खाएं”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राह चलते-चलते गड़बड़ करने वाला पहुंच गया हवालात… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : डॉ गुप्ता से पहले मांगे 20 लाख, फिर 8 दिन बाद ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां… देखें
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान में महिला ने एक साथ दिया 6 बच्चों को जन्म… देखें
इसे भी पढ़ें : खूंटी में लड़कियों को नौकरी देगी TATA ELECTRONICS…
इसे भी पढ़ें : SBI में 5000 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन








