Ranchi : रांची में रिम्स की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रातों-रात करोड़पति बन गये बिल्डर शुभम साबू कई चौंकाने वाले खुलासे कर सकते हैं। ACB ने उन्हें गिरफ्तार किया है। नाम नहीं छापने की शर्त्त पर एक आला पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बिल्डर पर एक IPS अधिकारी की कृपा बरसती रही है, जिसके चलते वह कई गलत काम बड़े आसान तरीके से कर मालामाल हो गये। इस IPS अधिकारी का कभी सत्ता के गलियारे में खूंटा बहुत मजबूत हुआ करता था। वहीं, एक दागी बिल्डर का भी साथ शुभम साबू को मिलता रहा है। इस दागी बिल्डर पर कई लोगों खासकर ईसाई समाज के लोगों से 7 करोड़ रुपये लेकर फरार हो जाने का इल्जाम है। लोगों को जमीन दिलाने के नाम पर उसपर ठगने का इल्जाम है। इस बिल्डर के खिलाफ लोअर बाजार एवं खूंटी थाना में नामजद FIR दर्ज है। यह बिल्डर फिलहाल रहस्यमय ढंंग से गायब है। इसकी चार बीवियां है। इस बिल्डर ने रांची में कई जगहों पर बेशकीमती संपत्तिया बटोरी है। सूत्रों का कहना है कि इसी बिल्डर की मदद से शुभम साबू एक IPS अधिकारी के घर दावत पर गया था। इसके बाद से शुभम साबू की सोई तकदीर जाग उठी। उसकी नजर रिम्स के सरकारी जमीन पर गड़ गई। रिम्स के आसपास रहनेवाले कुछ दबंग लोगों को सटाकर जमीन हड़पना शुरू किया और गलत दस्तावेजों के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री कर मालामाल हो गये। ACB ने रविवार सुबह लकी कंस्ट्रक्शन के संचालक और बिल्डर शुभम साबू को नेशनल गली स्थित उसके आवास से हिरासत में लिया। इसके बाद टीम उसे पूछताछ के लिये ACB मुख्यालय ले गई। फिलहाल ACB ने आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। एजेंसी का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है।
9.65 एकड़ सरकारी जमीन जांच के दायरे में
जांच के मुताबिक मोरहाबादी मौजा की 8 एकड़ और कोकर मौजा की 1.65 एकड़, यानी कुल 9.65 एकड़ सरकारी जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिये कब्जा किये जाने का मामला सामने आया है। यह जमीन रिम्स की है और इसकी बाजार कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। ACB इस पूरे मामले में जमीन के दस्तावेज, स्वामित्व और कब्जे की प्रक्रिया की जांच कर रही है। जांच एजेंसी के अनुसार, विवादित जमीन पर एक अपार्टमेंट का निर्माण कराया गया। जांच में करीब 14 करोड़ रुपये के निवेश की बात भी सामने आई है। ACB यह पता लगा रही है कि इस निर्माण की अनुमति कैसे मिली, किस स्तर पर दस्तावेज तैयार हुये और इस पूरे मामले में किन लोगों की भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…
इसे भी पढ़ें : कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…
इसे भी पढ़ें : रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…
इसे भी पढ़ें : अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…
इसे भी पढ़ें : मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…








