spot_img

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ की नगरी एक बार फिर करोड़ों आस्थावानों के स्वागत के लिये सज रही है। श्रद्धा की इस विराट यात्रा में जहां हर कदम “बोल बम” के जयघोष से गूंजेगा, वहीं इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये जिला प्रशासन ने एक ऐसी पहल की है, जो मेले की तस्वीर बदल सकती है। इस बार विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में पहली बार टोटो एंबुलेंस सेवा शुरू की जायेगी। मकसद साफ है, भीड़ चाहे जितनी हो, जरूरतमंद श्रद्धालु तक इलाज बिना देर पहुंचे।

भीड़ में बड़ी एंबुलेंस बेबस, अब टोटो बनेगा सहारा

देवघर के सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार ने मीडिया को बताया कि श्रावणी मेले के दौरान शहर की सड़कें श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहती हैं। ऐसे में कई बार बड़ी एंबुलेंस घटनास्थल तक समय पर नहीं पहुंच पाती। इसी चुनौती का समाधान खोजते हुये स्वास्थ्य विभाग ने टोटो एंबुलेंस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है, ताकि संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले रास्तों से मरीजों को तेजी से अस्पताल पहुंचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया के जरिये टोटो का चयन किया जायेगा। प्रत्येक टोटो एंबुलेंस में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं, प्राथमिक उपचार के लिये जरूरी दवाइयां और चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे। जरूरत पड़ने पर बीमार या घायल श्रद्धालु को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीकी अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाया जायेगा।

आपातकाल में बन सकती है सबसे बड़ी ताकत

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जहां बड़ी एंबुलेंस पहुंचने में संघर्ष करती हैं, वहां टोटो आसानी से रास्ता बना सकता है। यही वजह है कि आपातकालीन हालात में यह सेवा श्रद्धालुओं के लिये बड़ी राहत साबित हो सकती है। हालांकि, इस नई पहल पर सभी की नजरें टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें : कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

इसे भी पढ़ें : रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

इसे भी पढ़ें : अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

इसे भी पढ़ें : मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

इसे भी पढ़ें : 1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...