spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक पहुंच गया। भला हो एक शख्स का जिसने मीरा को फिलहाल अपनी हिफाजत में अपने घर में छुपा रखा है। राजधानी रांची में रहनेवाली मीरा की जान खतरे में है। उसने शनिवार की रात अपने जान पहचान के कुछ लोगों को फोन कर मदद मांगी है। उसका इल्जाम है कि उसके साथ बहुत बड़ा छल हुआ है। पहले उसे प्रेम जाल में फांसा गया, फिर उसे Kolkata लाकर बेच दिया गया। यह काम उस शख्स ने किया, जिसपर वह खुद से ज्यादा भरोसा करती थी। उसपर ऐतबार कर उसका हाथ थाम लिया और अपना घर छोड़ दी। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसपर मर मिटने की बात करने वाला उसका अनिल उसे इतना बड़ा धोखा देगा। अब वह अनिल के साथ नहीं रहना चाहती है।

रांची के दो मशहूर नर्सिग होम में काम कर चुकी मीरा शनिवार की रात से रांची पुलिस के एक अधिकारी के संपर्क में है। वहीं कोलकाता में कोई राहुल भैया उसकी हिफाजत में लगा हुआ है। Kolkata के जिस घर में वह अभी है, वहां के मकान मालिक भी उसका ख्याल रखे रहे हैं। उसे घर के अंदर ही रहने को कहा गया है। उसका अनिल उसे वहां से ले जाने की फिराक में है। जब मीरा ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो उसने खिड़की तोड़ दी। मीरा का मोबाइल फोन भी तोड़ डाला गया। मीरा के हाथ कोई और फोन लगा है, जिससे वह अपने जान पहचान के कुछ लोगों को फोन कर खुद को बचा लेने की फरियाद की है।

उसने कोहरामलाइव को फोन पर बताया कि वह रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र की रहनेवाली है। उसके पिता का नाम एच महतो है। उसके दो बड़े भाई और एक बड़ी बहन है। मीरा ने अपने भाईयों और बड़ी बहन के नाम भी बताये। तीनों की शादी हो गई है। मीरा उस दिन को कोस रही है, जब उसने फेसबुक पर आये अनिल के फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट किया। यह बात करीब एक साल पहले की है। अनिल नवादा का रहनेवाला है। फेसबुकिया मोहब्बत की राह में चलते चलते दोनों इतने करीब आ गये कि रजरप्पा मंदिर में इसी साल 23 अप्रैल को शादी कर ली। घरवालों के ऐतराज को नजरअंदाज कर दोनों शादी के बंधन में बंध गये। मीरा का कहना है कि जब वह अनिल से पहली दफा रांची में मिली तो वह खूब रोया और बोला, उसके मम्मी-डैडी नहीं, अगर वह उसे नहीं अपनाई तो वह अपनी जान दे देगा। वहीं बाद में डराने और हड़काने भी लगा। मीरा का इल्जाम है कि उसे धमकी दी गई कि अगर वह शादी नहीं की तो उसके मां बाप को वह मार डालेगा। वहीं उसे भी किसी और का नहीं होने देगा। मीरा का इल्जाम है कि शादी के बाद उसे पता चला कि अनिल पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 16 दिन पहले अनिल उसे कोलकाता लेकर आ गया। कल एक शख्स मछली और दारू लेकर घर में आया था। उसका चेहरा डरावना था। मीरा का कहना है कि उसे उस शख्स के हाथ बेच दिया गया है। वह अबतक किसी तरह अपनी लाज को बचा रखी है।

इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बस के उड़े परखच्चे, 5 की दर्दनाक मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची के बीचों-बीच S*x Racket का खुलासा, होटल मैनेजर अरेस्‍ट

इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो को सिंगापुर जाने को लेकर कोर्ट ने दिया ये आदेश

इसे भी पढ़ें :पलामू में फायरिंग… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…

इसे भी पढ़ें :शराब घोटाले में ED ने 40 ठिकानों पर मारा छापा, इन राज्यों में हुई कार्रवाई

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...