Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट करते हुये 4.305 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोटरसाइकिल से तैमारा की ओर से रामपुर में अफीम की खेप पहुंचाने जा रहा था। पुलिस को बीते कल गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पैशन प्रो मोटरसाइकिल से अवैध अफीम लेकर रामपुर की ओर बिक्री के लिये आने वाला है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस टीम ने रांची-टाटा रोड पर नामकुम और दशम फॉल थाना क्षेत्र की सीमा के पास रायसा नदी के समीप वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान नीले रंग की पैशन प्रो (JH01CG-8272) पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर वापस तैमारा की ओर भागने लगा। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये घेराबंदी कर उसे बाइक समेत पकड़ लिया।
रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…#Ranchi #NamkumPolice #RanchiPolice #JharkhandPolice #RanchiNews #JharkhandNews #OpiumSeized pic.twitter.com/8QRKMTrJ9F
— KohramLive (@KohramLive) June 28, 2026
झोले से निकली 4.305 किलो अफीम
गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम सनिका मुंडा बताया। वह रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र के हुसिरहातु, उरांगडीह टोला गांव का रहनेवाला है। तलाशी के दौरान बाइक में टंगे झोले से 4.305 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इसके अलावा उसके पास से नोकिया का एक की-पैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद अफीम उसने अपने खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती कर चिरा लगाकर तैयार की थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि पहले भी कई बार अलग-अलग ग्राहकों को अफीम बेच चुका है और इस बार रामपुर में एक व्यक्ति को तय रकम पर बेचने जा रहा था।
इसे भी पढ़ें : अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…
इसे भी पढ़ें : मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…
इसे भी पढ़ें : 1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…
इसे भी पढ़ें : इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…








