Bokaro(Parmeshwar Mandal) : राह चलते किसी के भी गले से चेन उड़ा लेने में माहिर दो शातिर बदमाश को पुलिस ने धर लिया। सद्दाम अंसारी और शफीक अंसारी को बोकारो की चास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों धनबाद का रहनेवाले है। पलक झपकते ही किसी के गले से सोने की चेन उड़ा लेने में माहिर सद्दाम और शफीक ने बोकारो में चेन छिनतई की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पकड़े जाने के बाद उसने कई राज खोले। खुद के शहर से बाहर ज्यादातर चोरी-छिनतई करता था। वहीं झपट्टामार के हाथ लगने वाले गहने जेवरात को धनबाद के जेवर व्यवसायी अमित स्वर्णकार को औने-पौने दाम में बेच दिया करता था। पुलिस ने अमित को भी गिरफ्तार कर लिया है। चास के एसडीपीओ पुरूषोत्तम कुमार ने खुलासा किया कि धनबाद में रहनेवाले उचक्के सद्याम अंसारी और शफीक अंसारी कुछ दिन पहले बोकारो आये। चास थाना क्षेत्र के पांडे पुल के पास विवाहिता लक्ष्मी देवी के गले से चेन छिनतई कर भाग निकले। वहीं सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 में भी एक महिला के गले से चेन छिनतई कर ली। दोनों शातिर चोर है। इनके कई किस्से उभरकर सामने आये हैं। पुलिस दोनों उचक्के की जीवन कुंडली खंगाल रही है। सुनें क्या बोले SDPO पुरूषोत्तम कुमार…
कोहरामलाइव के लिये बोकारो से ब्यूरो चीफ परमेश्वर मंडल की रिपोर्ट
इसे भी पढ़ें : केवल 12 हजार रुपये की खातिर कर डाला यह… देखें
इसे भी पढ़ें : सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी, इस Virus से खतरे में आपका Bank Account!
इसे भी पढ़ें : 9 हजार रुपये से भी सस्ता हुआ, ये पावरफुल स्मार्टफोन
इसे भी पढ़ें : IRCTC का नवरात्रि तोहफा, ट्रेन में मिलेगी व्रत की थाली
इसे भी पढ़ें : 15 लाख का इनामी हार्डकोर माओवादी धराया, मुंबई में ले रखा था पनाह… देखें
इसे भी पढ़ें : डॉ गुप्ता से पहले मांगे 20 लाख, फिर 8 दिन बाद ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां… देखें
इसे भी पढ़ें : इन दो News Channels के प्रसारण पर रोक…देखें








