spot_img

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध की एक और बड़ी साजिश पुलिस की सतर्कता से नाकाम हो गई। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये पुलिस ने लोडेड देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां और मोबाइल के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी वही शख्स निकला, जो कुछ दिन पहले सामलौंग में हुई चर्चित गोलीबारी की घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुटियातु स्थित 89 आर्मी ग्राउंड के पास कुछ अपराधी जमा होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख वहां मौजूद दो युवक अलग-अलग दिशा में भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, वहीं, उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

कमर से मिला लोडेड पिस्तौल, जेब से बरामद हुई गोलियां

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम मो. खालिद उर्फ खालिद बंगाली उर्फ चुजा बताया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 10 जून 2026 को नामकुम थाना क्षेत्र के सामलौंग स्थित अराफात अपार्टमेंट के पास हुई गोलीबारी में वह शामिल था। पुलिस के अनुसार, उसने पुरानी रंजिश और जमीन विवाद का बदला लेने के लिये मो. शमसेर आलम पर गोली चलाई थी। इस मामले में नामकुम थाना में पहले से केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि इसी गोलीकांड में शामिल सद्दाम उर्फ टीपू और मो. ईरशाद आलम को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। जांच में सामने आया कि मो. खालिद पहले भी आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ रांची के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके फरार सहयोगियों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

इसे भी पढ़ें : अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

इसे भी पढ़ें : मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

इसे भी पढ़ें : 1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

इसे भी पढ़ें : इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़कागांव में 5 वांटेड दबोचे गये, सीधे गये जेल…

Hazaribagh : कानून से बचकर लंबे अर्से से फरार...

बांके बिहारी मंदिर में ‘गायब’ हुये चांदी के रथ और सिंहासन का दावा…

Kohramlive : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को...

DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

Kohramlive : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की सोमवार को...

दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

UP : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक...

सोनम वांगचुक ने बढ़ाया अनशन, बोले, तभी टूटेगा उपवास जब…

Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपना...