Pakur (Jay) : स्कूली बच्चों की जान खतरे में है। हालत ऐसी है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जान जोखिम में डाल छोटे-छोटे बच्चे तालिम हासिल कर रहे हैं। दृश्य इतना भयानक है कि बारिश शुरू होते ही स्कूल की घंटी बजा दी जाती है, ताकि समय रहते सभी बच्चे स्कूल से निकल अपने घर की तरफ का रास्ता पकड़ लें। एक कमरे में 5-5 क्लास चलाई जा रही है। स्कूल की हालत इतनी खराब हो गयी है कि कहीं छत से प्लास्तर झड़ गिर रहा है, तो कहीं टपक रहा है पानी। बिल्डिंग की खराब हालत देख अब गार्जियन अपने बच्चों को स्कूल ही नहीं भेजना चाहते। उनका मानना है कि जान है तो जहान है। पाकुड़ में एक सौ से ज्यादा स्कूल है, पर इनमें ज्यादातर की हालत भगवान भरोसे। घनगड़ा स्कूल की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां के स्कूली बच्चें डर के साये में अपने क्लास रूम में पढ़ाई-लिखाई करते हैं। शिक्षकों में भी डर बना रहता है। स्कूल के नये भवन की स्वीकृति बहुत पहले मिल चुकी है। ठीक पुराने स्कूल के सामने ही नया भवन बनाया जा रहा है। एक शिक्षिका ने बताया कि नया स्कूल बना रहे ठेकेदार की मौत हो जाने के बाद से काम बंद है। आगे क्या होगा, किसी को पता नहीं।
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत के घर पहुंच गया शिक्षकों का हुजूम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :“कबूतरबाजी” में दलेर मेहंदी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत…
इसे भी पढ़ें :अपराधियों के उठते फन को कुचल देने का फरमान
इसे भी पढ़ें :पटरी क्या पार किया, खत्म हो गया पूरा परिवार…देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड चेम्बर चुनाव रिजल्ट एक नजर में, देखें लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :इस कंटेस्टेंट ने छेड़ा सुर तो मंत्र मुग्ध हो बैठीं नेहा कक्कड़…देखें वीडियो














