Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2025–29 के नामांकन की प्रक्रिया चांसलर पोर्टल पर शुरू है। JAC बोर्ड के 12वीं के नतीजे अभी तक जारी नहीं हुये। ऐसे में JAC के हजारों विद्यार्थियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई थीं। लेकिन अब “मिशन एडमिशन” में राहत की सौगात लेकर रांची विश्वविद्यालय आया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट ऐलान किया है कि जब तक JAC बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं होता, चांसलर पोर्टल बंद नहीं किया जायेगा। JAC छात्रों के लिए स्पेशल एडमिशन ड्राइव चलाई जायेगी। नई अंतिम तिथि रिजल्ट आने के बाद घोषित की जायेगी। 23 जून 2025 को पहली मेरिट लिस्ट कॉलेजों की वेबसाइट पर जारी होगी। वहीं, 24 से 30 जून 2025 को दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। DSW प्रो. सुदेश कुमार साहू ने मीडिया से कहा, “हमारे गांव-कस्बों के छात्र भी अब डिजिटल माध्यम से बिना घबराहट आवेदन कर सकें, इसके लिये हमने हर स्तर पर विशेष व्यवस्था की है।” जिन छात्रों के पास UIT स्कोर नहीं है, वे 12वीं के अंकों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। CBSE, ICSE और JAC के साथ-साथ अन्य राज्य बोर्ड के विद्यार्थी भी इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर, मुड़ी पर था इतना इनाम
इसे भी पढ़ें : खुशखबरी! 8 दिन पहले ही पहुंचा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : सीनियर अफसर समेत पत्नी-बेटियों की मौ’त
इसे भी पढ़ें : भाजपा विधायक को मिली सजा, गये जेल…
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘शक्ति’ का खतरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
इसे भी पढ़ें : एक प्रेमी युगल की काली दुनिया, बेनकाब कर गई पुलिस…
इसे भी पढ़ें : निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, अब वोटिंग से पहले…












