spot_img
spot_img
spot_img

चक्रवात ‘शक्ति’ का खतरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अरब सागर में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण चक्रवात ‘शक्ति’ के बनने की आशंका गहराती जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसे लेकर तटीय राज्यों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। इस संभावित चक्रवात के चलते कोंकण, गोवा, कर्नाटक और गुजरात के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कोंकण क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘शक्ति’ अंडमान के पास बन रहे दबाव क्षेत्र से उत्पन्न हो सकता है, जो अब पश्चिम की ओर बढ़ते हुए पूर्व-मध्य अरब सागर की ओर बढ़ रहा है। 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में भी एक नया लो-प्रेशर ज़ोन बनने की संभावना है, जिससे मौसमी सिस्टम और तीव्र हो सकता है।

प्रभावित क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट

  • कोंकण और गोवा: 23 से 25 मई तक अत्यधिक भारी वर्षा

  • दक्षिण कर्नाटक: 24 से 27 मई तक भारी बारिश की संभावना

  • मध्य महाराष्ट्र: 25 मई को भारी वर्षा की चेतावनी

  • गुजरात: 27 मई के आसपास तटीय जिलों में प्रभाव

मछुआरों के लिए चेतावनी

IMD ने सभी मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है। समुद्र में लहरों की ऊंचाई बढ़ सकती है और हवाओं की रफ्तार 60–80 किमी/घंटा तक पहुंचने की आशंका है।

मानसून को लेकर राहतभरी खबर

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल तट पर पहुंचने की संभावना अगले दो दिनों में बन सकती है। यह तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल समेत कई राज्यों में समय से मानसून पहुंचने का संकेत देता है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Health Desk : भारत में लाखों लोगों की सुबह...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...

22 जून तक इन 3 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, मिलेंगे शानदार परिणाम…

Kohramlive : ग्रह-नक्षत्रों की चाल में इन दिनों एक...

जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने लिख दी मौ’त की पटकथा…

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले से एक ऐसा...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम अटैक, ट्रेन से भाग रहे हमलावर धराये…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक...