Kohramlive : देश में मानसून ने इस साल अपेक्षा से करीब एक हफ्ता पहले ही दस्तक दे दी है। केरल में 23 मई को मानसून पहुंच गया, जो पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी हुई शुरुआत है। आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है।
केरल में झमाझम, अब बाकी राज्यों की बारी
केरल में पिछले दो दिनों से मूसलधार बारिश हो रही है। यह तेजी से बन रहे कम दबाव वाले सिस्टम और मानसूनी हवाओं की सक्रियता का नतीजा है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई तक केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी है। पूर्व-मध्य अरब सागर में एक नया दबाव बन रहा है, जो महाराष्ट्र के तटीय इलाकों पर असर डाल सकता है। यह सिस्टम रत्नागिरी-दापोली के बीच तट से टकरा सकता है।
राज्यवार अलर्ट और पूर्वानुमान
महाराष्ट्र: मुंबई समेत तटीय जिलों में रेड अलर्ट, तेज हवा और बिजली चमकने की संभावना
गोवा: रविवार तक भारी से बहुत भारी बारिश, कई जगहों पर जलभराव की आशंका
दिल्ली-NCR: 70 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना, ऑरेंज अलर्ट
झारखंड: गरज के साथ छींटे और तापमान सामान्य से कम, 29 मई तक बारिश की संभावना
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना: छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे
क्या पूरे देश में जल्दी पहुंचेगा मानसून
विशेषज्ञों का कहना है कि केरल में जल्दी मानसून आने का यह मतलब नहीं कि पूरे देश में भी यह जल्दी पहुंचेगा। 1 जून से 8 जुलाई के बीच मानसून पूरे देश को कवर करता है, और 17 सितंबर से लौटना शुरू करता है।
इसे भी पढ़ें : सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर, मुड़ी पर था इतना इनाम
इसे भी पढ़ें : सीनियर अफसर समेत पत्नी-बेटियों की मौ’त
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति






