spot_img
spot_img
spot_img

एक प्रेमी युगल की काली दुनिया, बेनकाब कर गई पुलिस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुये ड्रग्स के कारोबार में लिप्त चार पैडलरों को दबोच लिया है। इस गिरफ्तारी में सासाराम गैंग के दो सदस्य भी शामिल हैं, जबकि एक लड़की भी इस गिरोह का हिस्सा पाई गई है। पहली छापेमारी नूर नगर के मकान मालिक अहसन जुनैद के घर पर हुई, जहां सेजल खान के कमरे से पुलिस ने 110 ग्राम ब्राउन शुगर और साढ़े चार लाख रुपये नकद बरामद किये। वहीं, सूरज कुमार नामक युवक भी मौके पर मिला, जो बिहार के रोहतास जिले के बड़की खरारी गांव का निवासी है। दोनों ने स्वीकार किया कि उनके बीच प्रेम प्रसंग है और वे लंबे समय से सासाराम से ड्रग्स लाकर रांची में बेच रहे हैं। वहीं, दूसरी कार्रवाई सुखदेवनगर के बिड़ला मैदान में हुई, जहां कोतवाली DSP के नेतृत्व में विशाल मित्तल (रातू रोड) और आरिफ इकबाल (हिन्दपीढ़ी) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुईं। दोनों ने माना कि वे बिहार के सासाराम से यह नशा खरीदकर रांची के हिन्दपीढ़ी, हरमू मैदान, विद्यानगर और मधुकम इलाकों में सप्लाई करते हैं। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...