Latehar : लातेहार में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बीती देर रात इचवार जंगल में हुई मुठभेड़ में झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा (JJMP) के सुप्रीमो पप्पू लोहरा और उसके साथी प्रभात लोहरा को पुलिस ने मार गिराया। पप्पू लोहरा की मुड़ी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली इचवार जंगल में बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही लातेहार SP कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।
सुरक्षाबलों की घेराबंदी के बीच नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ में दोनों खूंखार नक्सली मारे गये, जबकि एक अन्य नक्सली घायल बताया जा रहा है। लंबे समय से लातेहार और आसपास के इलाकों में दहशत फैला रहे JJMP के सफाए को पुलिस ने एक बड़ी सफलता बताया है। इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
इसे भी पढ़ें : सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर, मुड़ी पर था इतना इनाम










