spot_img
spot_img
spot_img

बड़का फरेबी निकला पुष्पेंद्र, सुनें क्या बोल गई पूजा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA(NITYANAND DUBEY) : बड़का फरेबी निकला वह। प्यार, चाहत, मोहब्बत और दोस्ती सब उसके वास्ते दिल्लगी निकली। छलिया आशिक के झांसे में आकर पूजा अब रो रही है। उसे सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि वह बड़का फरेबी और मक्कार निकला। पुष्पेंद्र सिंह बनकर हाथ थामने वाला आफताब निकला। अब पुलिस आफताब को खोज रही है। वहीं एक बेटी की मां बन चुकी पूजा की शेष जिंदगानी में ग्रहण लग गया। वह न तो मायके की रही और न ससुरालवालों ने उसे अपनाया। बदनसीब पूजा खुद का दुखड़ा लेकर अब यूपी से लेकर झारखंड तक के थानों का चक्कर काट रही है। हालांकि गढ़वा के मेराल के थानेदार ने पूजा को भरोसा दिलाया है कि उसके साथ इंसाफ होगा। पुष्पेंद्र सिंह की नानी की मौत पर जिद कर उसके साथ ससुराल आयी पूजा तब जानी कि उसे वह अपने साथ क्यों नहीं घर लाना चाहता था। ससुराल आयी पूजा को तब करारा झटका लगा जब वह जानी की जिसे वह अपना पुष्पेंद्र समझ रही है, वह असल में आफताब है। वह पहले से शादी शुदा है और बाल बच्चेदार है। आफताब ने अपने दोनों नाम से आधार कार्ड वैगरह बना रखा है।

पूजा का इल्जाम है कि भेद खुलने के बाद भी आफताब झूठ पर झूठ बोलता रहा। वहीं पूजा को यकीन हो गया कि वह बड़े धोखे की शिकार हो गई है। एक बेटी की मां बन चुकी लाचार बेबस पूजा को लेकर आफताब पुनः यूपी के मिर्जापुर चला गया। उसके नियत में खोट आ गई। पूजा को जिस बात कर डर था वही हुआ। एक रोज आफताब उसे छोड़कर भाग गया। पति की खोज में पूजा अपने ससुराल पहुंची। उसका ससुराल झारखंड के गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के सोहबरिया गांव में है। इल्जाम है की ससुराल में देवर ने उसे मारा पीटा। तब पूजा गांव के पंचायत तक यह बात ले गई। पंचायत ने उसके हक में उसे फैसला सुनाया, पर आफताब ने उससे नाता तोड़ दिया। यूपी के सोनभद्र के गुरमा गांव में रहने वाली पूजा अपने अतीत को याद कर बताती है कि उसके घर के सामने ही एक दवा की दुकान थी। यही उसकी मुलाकात उससे हुई। मुलाकात दोस्ती में बदल गई, और दोस्ती प्यार में। तब उसने अपना नाम पुष्पेंद्र सिंह बताया था। उसने अपना  घर मिर्जापुर के लालगंज में बताया था। प्यार जब खूब परवान चढ़ा तब दोनों घर से भाग गये और शादी कर लिये।

इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे बीबी लाल, पीएम मोदी ने जताया शोक

इसे भी पढ़ें :पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर

इसे भी पढ़ें :23 सितंबर से शुरू होगी Amazon Great Indian Festival सेल

इसे भी पढ़ें :नये विकल्प के साथ स्टॉफ क्वार्टर दुर्गा पूजा समित का भूमि पूजन…

इसे भी पढ़ें :नसीब फूटने से पहले लड़कियों को बचा ली नन्हे फरिश्ते की टीम…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...

तेल सस्ता, अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर…

Kohramlive : हवाई यात्रा करने वालों के लिये जल्द...

नामी-गिरामी गुंडा का एनकाउंटर, STF ने किया खेल खत्म…

UP : यूपी STF के तेज-तर्रार जवानों ने आज...

मां-बाप के साये से वंचित प्रीति को कॉलेज ने लिया गोद, अब नहीं रूकेगी पढ़ाई…

Chatra : चतरा के सिमरिया इंटर कॉलेज ने बेलगड्डा...

जब फौजी वर्दी में गांव लौटा बेटा, चमक उठीं मां-बाप की आंखें…

Chouparan : हर मां-बाप की जिंदगी में कुछ पल...