Kohramlive Desk : अमेजन (Amazon) ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) के लॉन्चिंग डेट को कंफर्म कर दिया गया है। इसकी शुरुआत 23 सितंबर से होगी। कंपनी ने अभी इस बात के बारे में कुछ नहीं बताया है कि ये सेल कब तक चलेगी। सेल में मिलने वाले ऑफर्स का ऐलान किया गया है। बता दें कि सेल में ग्राहक फोन, लैपटॉप, टीवी, गेमिंग डिवाइस, होम अप्लायंस जैसी कैटेगरी के सामान को कम दाम में खरीद सकते हैं। फेस्टिवल सेल में खरीदारी करने के लिए अगर ग्राहक SBI कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा और ग्राहक की पहली खरीद पर उन्हें 10% का कैशबैक भी दिया जाएगा।
इन वस्तुओं की खरीदारी पर डिस्काउंट
सेल में सैमसंग, iQoo, Mi जैसे ब्रांड के फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। अभी इनकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। सेल में होम डेकोर और कूकवेयर और डायनिंग प्रोडक्ट को 99 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। सेल में बजट फोन को सिर्फ 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। सेल में अमेज़न फैशनल कैटेगरी को ग्राहक 199 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम
इसे भी पढ़ें : एक्टिव मोड में हजारीबाग पुलिस-प्रशासन, माफियाओं में हड़कंप… देखें












