नसीब फूटने से पहले लड़कियों को बचा ली नन्हे फरिश्ते की टीम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : नसीब फूटने से पहले ही दो नाबालिग लड़कियों को बचा लिया गया। दलाल दोनों को बेहतर जिंदगानी देने का झांसा देकर दिल्ली ले जा रहे थे। ऐन वक्त पर हरकत में आई आॉपरेशन नन्हे फरिश्ते की टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी की शिकार होने से इन्हें बचा लिया। दोनों नाबालिग लड़कियों को हटिया आनंद विहार ट्रेन के जेनरल बॉगी से रेस्क्यू करवा लिया गया।

नन्हे फरिश्ते टीम में रांची आरपीएफ के जवान मौजूद थे। नन्हे फरिश्ते टीम को यह सूचना मिली थी कि जेनरल बॉगी में बैठी दो लड़कियां बेहद नर्वस है। उनके चेहरे पर डर-भय झलक रहा है। शंका जताई गई कि मानव तस्करों के चंगुल में फंसी दोनों को दिल्ली भेजा जा रहा है। दोनों को बेहतर जिंदगी और बढ़िया पगार दिला देने का झांसा देकर ले जाया जा रहा है। इन दोनों का टिकट भी दलालों द्वारा कटवाया गया है। दोनों लड़कियां अपने घर में बिना बताये ही दिल्ली जा रही है। मिली सूुचना पर आरपीएफ टीम ने सही सलामत दोनों को ट्रेन से रेस्क्यू कर लिया। दोनों लड़कियां सिमडेगा की रहनेवाली है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वह घर में बिना बताये दिल्ली जा रही थी। दलालों ने उन्हें अपने झांसे में लेकर कहा था कि दिल्ली पहुंचते ही उन्हें घरेलू नौकरानी का काम मिल जायेगा। बदले में उन्हें अच्छा खासा पैसा मिलेगा। इस तरह दो जिंदगियां तबाह और बर्बाद होने से बच गई।

इसे भी पढ़ें : कुलक्षणी बहन ने भाई को मार घर के कमरे में ही कर दिया दफन… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम

इसे भी पढ़ें : एक्टिव मोड में हजारीबाग पुलिस-प्रशासन, माफियाओं में हड़कंप… देखें

इसे भी पढ़ें : वीर शहीदों के लंबे आंदोलन और संघर्ष का परिणाम है अलग झारखंड राज्य : सीएम हेमंत सोरेन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...