spot_img

अब अदालत खुद चली लोगों के द्वार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latrhar : न्याय अब सिर्फ अदालत की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहेगा। जिन गांवों के लोग वर्षों से कानून और अपने अधिकारों की जानकारी से दूर रहे, वहां अब अदालत खुद दस्तक देगी। इसी सोच को साकार करते हुये व्यवहार न्यायालय परिसर से आज ‘जस्टिस ऑन व्हील्स’ (चलंत लोक अदालत) वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने विधिवत उद्घाटन के बाद वाहन को रवाना करते हुये कहा कि न्याय पाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन जागरूकता के अभाव में आज भी ग्रामीण इलाकों के कई लोग अपने अधिकारों का लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने कहा कि ‘जस्टिस ऑन व्हील्स’ इसी दूरी को मिटाने और न्याय को लोगों की चौखट तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

अब छोटे-छोटे विवादों का होगा मौके पर समाधान

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि यह चलंत लोक अदालत पूरे जुलाई माह लातेहार जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और सुदूरवर्ती गांवों का दौरा करेगी। अभियान का उद्देश्य केवल कानून की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि लोगों को उनके अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने मीडिया को बताया कि वाहन के साथ विधिक स्वयंसेवकों और कानूनी विशेषज्ञों की टीम रहेगी। यह टीम ग्रामीणों की समस्यायें सुनेगी, उन्हें कानूनी सलाह देगी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से त्वरित समाधान का प्रयास करेगी। साथ ही, आपसी सहमति से छोटे-मोटे विवादों का मौके पर ही निपटारा कराने की पहल भी की जायेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिये यह पहल राहत की उम्मीद लेकर आई है। अब उन्हें छोटी-छोटी कानूनी समस्याओं के समाधान या अधिकारों की जानकारी के लिये बार-बार जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अदालत की यह पहल न्याय को आमजन के और करीब लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सुनील दत्त द्विवेदी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (प्रोबेशनरी) दीपक कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रम आनंद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, बार एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार सहित कई अधिवक्ता, पीएलवी और न्यायालयकर्मी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें : 50 हजार के ईनामी डकैत का एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

इसे भी पढ़ें : 15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

इसे भी पढ़ें : फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

इसे भी पढ़ें : JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीन राज्यों में उपचुनाव का हुआ ऐलान, इस रोज वोटिंग… जानें

Kohramlive : चुनाव आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और...

शादी से पहले होने वाली दुल्हन लापता…

Gumla : गुमला के सदर थाना क्षेत्र के डुमरडीह...

रांची में रेड, पूर्व MLC अरेस्ट…

Ranchi : रांची पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त...

जमशेदपुर कांड : मुख्य आरोपी की फोटो जारी कर इनाम का हुआ ऐलान…

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित बार हत्याकांड में पुलिस...

50 हजार के ईनामी डकैत का एन’काउंटर…

UP : यूपी के बदायूं में बीती रात 50...