रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi : रहस्यमय ढंग से गायब नौजवान आलम अंसारी की डेड बॉडी पेड़ पर फंदे पर लटकती हालत में मिली। लगभग 28 साल के आलम अंसारी की लाश राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में मिली। जिंगा पत्रा नक्वा टोली के पहाड़ में एक सुनसान जगह में पेड़ पर लटक रही थी। डेड बॉडी देख आशंका जतायी गयी कि आलम अंसारी की कहीं और हत्या कर शव को यहां लटका दिया गया। उसकी बाइक 2 दिन पहले इसी इलाके में घटना स्थल से थोड़ी दूर लावारिस हालत में मिली थी। मारा गया आलम अंसारी राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा मसमानो गांव का रहने वाला था।

आलम के भाई हफीज अंसारी का इल्जाम है कि उसे घटनास्थल के आसपास के कुछ लोगों से पता चला यह वारदात 3 दिन पहले की है। आलम को बच्चा चोर समझ पकड़ लिया गया था। बाद में उसे बेरहमी से मारा-पीटा गया। उसका इल्जाम है कि वह मोबलिचिंग का शिकार हो गया। हफीज ने कहा कि 2 दिन पहले उसकी बाइक लावारिस हालत में इसी इलाके में मिली थी। ओरमांझी में अज्ञात लाश मिलने की खबर पर जब वह मौका-ए-वारदात पर पहुंचा तो देखा कि मारा गया युवक उसका भाई आलम अंसारी है। वह बीते 7 सितंबर को घर से निकला पर फिर नहीं लौटा। घरवालों ने उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजा पर उसका कुछ पता नहीं चला। तब घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की एक रपट दर्ज करायी। उसकी लाश सड़ी गली हालत में मिली। पुलिस को उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सुनें क्या बोला मारे गये आलम का भाई हफीज अंसारी…

इसे भी पढ़ें : एक्टिव मोड में हजारीबाग पुलिस-प्रशासन, माफियाओं में हड़कंप… देखें

इसे भी पढ़ें : वीर शहीदों के लंबे आंदोलन और संघर्ष का परिणाम है अलग झारखंड राज्य : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, काल के गाल में समा गये 19 लोग

इसे भी पढ़ें : पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, किसे-कहां मिली जिम्मेदारी… जानें

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव...

“मोदी जी आप टेंशन मत लो…” मासूम बच्ची का वीडियो वायरल…

Kohramlive : पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती तेल कीमतों...

Sale में Shopping करते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना…

Kohramlive : आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन Sale का नाम...

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम बदल...

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, राष्ट्रपति ने जारी किया अध्यादेश

Kohramlive : देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में...