UP : यूपी के बदायूं में बीती रात 50 हजार रुपये का ईनामी डकैत जीतेंद्र उर्फ डालू मारा गया। खबर है कि बदायूं में वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाश को रोकने की कोशिश की गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में डालू घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक उपनिरीक्षक और एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गये। डालू के सीने में गोली लगी थी।
डकैती कांड का था मुख्य साजिशकर्ता
पुलिस के मुताबिक, मारा गया जीतेंद्र उर्फ डालू (38) मूल रूप से हापुड़ जिले के धौलाना का रहने वाला था और वर्तमान में संभल में रह रहा था। वह 18-19 मई की रात इस्लामनगर थाना क्षेत्र में निजाकत के घर हुई डकैती का मुख्य साजिशकर्ता (मास्टरमाइंड) बताया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, वहीं, जीतेंद्र फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस का कहना है कि मौके से जीतेंद्र के पास से एक सेमीऑटोमैटिक पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना के बाद जिला अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल लिया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी हासिल की। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…
इसे भी पढ़ें : 15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…
इसे भी पढ़ें : फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…
इसे भी पढ़ें : JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस








