spot_img

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दिलचस्प बात यह है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर डेब्यू का मौका नहीं मिला है और उनका इंतजार अभी भी जारी है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से मिली हार के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि वैभव को मौका मिलेगा, लेकिन श्रेयस अय्यर ने कोर टीम पर भरोसा बरकरार रखा।

वरुण को प्लेइंग-11 में मिली जगह

श्रेयस ने बताया कि वह आज तीन स्पिनरों के साथ खेलने उतर रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला है। दूसरी तरफ, चोट के कारण आयरलैंड दौरे से बाहर हुए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है और उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिली है। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच से डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को इस मैच में मौका नहीं मिला है।  भारत ने इस मैच के लिये तीन स्पिनरों अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग-11 में शामिल किया है, जबकि हर्षित राणा और अर्शदीप के रूप में दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हैं। इतना ही नहीं, शिवम दुबे छठे गेंदबाज के तौर पर शामिल हैं। शीर्ष क्रम में एक बार फिर संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन हैं, जबकि मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस और तिलक वर्मा पर है।

वैभव को क्यों नहीं मिल रहा मौका?

आयरलैंड के खिलाफ करारी हार के बाद सुनील गावस्कर और सैयद किरमानी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने वैभव को मौका देने की मांग की थी। मैच से पहले ही कप्तान श्रेयस अय्यर के बयान से संकेत मिले थे कि वैभव को आगे भी इंतजार करना पड़ सकता है। श्रेयस ने कहा था कि यह जरूरी है कि विश्व कप विजेता खिलाड़ियों का समर्थन किया जाये। यानी यह तय था कि टीम प्रबंधन कोर खिलाड़ियों को मौका देगा। इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि वैभव को सीरीज के किसी मैच में डेब्यू का मौका मिल जाये।

 

 

इसे भी पढ़ें : 15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

इसे भी पढ़ें : फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

इसे भी पढ़ें : JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

इसे भी पढ़ें : पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आसमान की राह अब धनबाद से, झारखंड ने उड़ान का नया दरवाजा खोला…

Ranchi : कभी धनबाद की पहचान कोयले की कालिख...

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...