spot_img

रांची में रेड, पूर्व MLC अरेस्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी कर राजद नेता और बिहार के पूर्व MLC सुबोध राय, उनके चालक देवेंद्र भगत और कर्मी रविकांत राय को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में रात 12 बजे शुरू हुई और सुबह 6 बजे तक चली। तीनों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया।

फर्जी लेबल लगाकर दूसरे राज्यों में हो रही थी सप्लाई

जांच में खुलासा हुआ कि प्लांट में 8 पीएम, आफ्टर डार्क और रॉयल्सन गोल्ड जैसे ब्रांड के नाम पर शराब तैयार कर उस पर दूसरे राज्यों के फर्जी लेबल लगाये जा रहे थे। कई बोतलों पर ‘For Sale in Uttar Pradesh’ और ‘For Sale in Delhi’ लिखा मिला। उत्पाद विभाग को आशंका है कि शराब को अवैध तरीके से यूपी और दिल्ली में खपाया जा रहा था।

छापेमारी में क्या-क्या मिला

कार्रवाई के दौरान 70 पेटी किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर, 218 पेटी आफ्टर डार्क, 7 पेटी 8 पीएम और 78 पेटी रॉयल्सन गोल्ड व्हिस्की बरामद की गई। विभाग ने बड़ी मात्रा में फर्जी लेबल और अन्य दस्तावेज भी जब्त किये हैं। उत्पाद विभाग के मुताबिक कंपनी पर गलत स्टॉक रखने, स्वीकृत ब्रांड से मिलते-जुलते ब्रांड का भंडारण, फर्जी कागजात के जरिये परिवहन, दूसरे राज्यों में तस्करी और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है।

 

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर कांड : मुख्य आरोपी की फोटो जारी कर इनाम का हुआ ऐलान…

इसे भी पढ़ें : अब अदालत खुद चली लोगों के द्वार…

इसे भी पढ़ें : 50 हजार के ईनामी डकैत का एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

इसे भी पढ़ें : 15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सूर्यकुमार यादव मैदान से दूर, लेकिन दिल परिवार के पास, फैमिली मोमेंट वायरल…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव...

घर में गणेश जी की तस्वीर कहां और कैसे लगायें, वास्तु मान्यतायें… जानें

Kohramlive : भगवान गणेश को प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता और...

वेनजुएला में बार-बार क्यों कांपती है धरती… जानें

Kohramlive : वेनजुएला में आये शक्तिशाली भूकंप के बाद...

मजबूत, चमकदार और हर दिन स्टाइलिश बालों के लिये आसान तरीका…

Kohramlive : आज बाजार में बालों की खूबसूरती बढ़ाने...

इस मंदिर में आरती होती है, लेकिन घंटी नहीं बजती, इस अनोखी परंपरा का रहस्य… जानें

Kohramlive : भारत के प्राचीन मंदिर अपनी अनूठी परंपराओं...