Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित बार हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की गिरफ्तारी में मदद करने वाले के लिए 2 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। SSP कार्यालय ने आरोपी की तस्वीर जारी कर लोगों से सूचना देने की अपील की है। बार में मारपीट के बाद सड़क पर पुलिस की मौजूदगी में हुई चाकूबाजी और हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उधर, BJP ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। घटना पर सियासत भी तेज हो गई है। घटना के बाद प्रशासन ने SSP पियूष पांडेय को हटा दिया है। अब IPS एहतेशाम वकारिब को जिले की कमान सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें : अब अदालत खुद चली लोगों के द्वार…
इसे भी पढ़ें : 50 हजार के ईनामी डकैत का एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…
इसे भी पढ़ें : 15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…
इसे भी पढ़ें : फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…








