spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा में मादक पदार्थों की तस्‍करी और खेती करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa: गढ़वा डीसी रमेश घोलप की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में NCORD कमेटी की बैठक हुई। सबसे पहले सभी पदाधिकारियों ने बैठक के मुख्य एजेंडा मादक पदार्थों की तस्करी एवं इसकी खेती पर रोकथाम करने पर चर्चा की। डीसी ने विभिन्न स्तरों पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने के NCORD कमेटी के सभी सदस्यों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

बिना डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप की नहीं होगी बिक्री

एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया गया कि मादक द्रव्य पदार्थ की अभी कोई तात्कालिक सूचना प्राप्त नहीं है। मादक पदार्थों की खेती की सूचना प्राप्त होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। समय-समय पर नारकोटिक्स विभाग द्वारा ड्रग डिटेक्शन किट उपलब्ध कराया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर इसका आकलन करते हुए उक्त कीट की मांग की जाएगी। जिला ड्रग इंस्पेक्टर गढ़वा को निर्देश दिया गया है कि बिना डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप की बिक्री ना हो, इसके लिए जिला ड्रग्स इंस्पेक्टर हमेशा दवा दुकान (मेडिकल) का जांच करेंगे।  एसपी ने बैठक में बताया कि वर्ष 2022 में मादक पदार्थ (हीरोइन) की तस्करी के साथ एक महिला को पकड़ा गया था जिस पर आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है।

अफीम और गांजे की खेती की कोई सूचना नहीं

वन प्रमंडल पदाधिकारी गढ़वा द्वारा बताया गया कि वर्तमान में अफीम एवं गांजा की खेती की कोई सूचना प्राप्त नहीं है। डीसी ने ने जिले के सभी अंचल अधिकारी को इस पर सतत निगरानी रखने एवं ऐसी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सूचित करने का निर्देश दिया। प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा गढ़वा निकिता बाला को निर्देश दिया कि नशा निरोधक जागरूकता अभियान कार्यक्रम के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को दें। इसके आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा के सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में नशा निरोधक जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाएंगे।

यहां है नहीं है नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र

बैठक में जानकारी दी गई कि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र गढ़वा जिले में नहीं है। सिविल सर्जन गढ़वा से नशा मुक्ति एवं पुनर्वास के लिए जिले में चल रहे कार्यक्रम की अद्यतन स्थिति से प्रतिवेदित करने  का निर्देश दिया गया। बैठक में सीआरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार झा, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी आलोक कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी डीके यादव, समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी व अन्य उपस्थित थें।

इसे भी पढ़ें : प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने 30 खिलाड़ियों को किया सम्मानित, देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : घरवाली की चाहत जंगल से खींच लाया घर तक, सुनें क्या बोल गया उग्रवादी कमलेश

इसे भी पढ़ें : 1 दिसंबर से LPG, रेलवे और बैंक समेत कई नियमों में होगा बड़ा बदलाव, जानना जरूरी

इसे भी पढ़ें : मशहूर गायक दलेर मेहंदी का फार्म हाउस सील, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें : चलित्तर सिंह की मौत के पीछे के सच जानने में जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : आतंक पर तीखी चोट, गैंगस्टर अमन साहू दुमका जेल शिफ्ट… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : प्यार के 35 टुकड़े, खलनायक आफताब फंस गया इस सवाल पर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रोती बेटी का भूख मिटा ना सका एक मजबूर बाप, रूह कंपा गया सबकी… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...