spot_img

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Date:

spot_img
spot_img

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने एक मुखिया पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोलीबारी की इस घटना में मुखिया की जान बच गई, लेकिन इलाके में दहशत है और लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आये और बाजार बंद कराकर प्रदर्शन किया। लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुये पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। खबर है कि पोड़ैयाहाट के बंगाली बगीचा इलाके में मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू भगत पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किस्मत अच्छी रही कि गोली मुखिया को नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गये। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

आक्रोशित लोगों ने बंद कराया बाजार

फायरिंग की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण और समर्थक सड़कों पर उतर आये तथा बाजार बंद कराकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि इलाके में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। गोड्डा के पुलिस कप्तान मुकेश कुमार ने मीडिया को बताया कि घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है। SP ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इधर, घटना के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोस्ट कर सवाल उठाया कि आखिर घटना में शामिल लोगों को किसका संरक्षण प्राप्त है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिये।

इसे भी पढ़ें : RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

इसे भी पढ़ें : परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

इसे भी पढ़ें : पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : केवल 10 हजार रुपये में शुरू करें अपना ‘डाकघर’, कमाई का बेहतरीन मौका…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कांग्रेस की सीट ले उड़े परिमल नथवानी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सावन का पहला सोमवार, देखें LIVE वीडियो…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची की पहली सोमवारी... रात के...

मा’रे गये गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पूरी कहानी… जानें

Ranchi : झारखंड के संगठित अपराध जगत का एक...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...

जमशेदपुर FC बंद, करोड़ों की कटौती भी नहीं बचा सकी डूबती नैया…

Jamshedpur : जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के लिये यह खबर...