spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

प्यार के 35 टुकड़े, खलनायक आफताब फंस गया इस सवाल पर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive (BHAVNA/ARTI): अपने प्यार के 35 टुकड़ें कर खलनायक बना आफताब की एक चूक उसे सलाखों तक ले गयी। भले उसने श्रद्धा वालकर को मिटाने की खातिर मांस काटने की ट्रेनिंग से लेकर वेब सीरिज तक देखी हो, पर कानून के लंबे हाथ उसके गिरेबां तक पहुंच ही गये। श्रद्धा का सोशल मीडिया पर अपडेट आना जब बंद हो गया तो उसके मम्मी-डैडी को टेंशन हो गयी। उन्हें लगा जरूर कोई ना कोई बात है। दोस्त-महिम भी चिंतित हो गये। कुछ ऐसे भी दोस्त सामने आये, जिसने कहा कि श्रद्धा ने अपनी जान को खतरे में बताया था। श्रद्धा को जानने वाले हर किसी को पता था कि वो लिव इन रिलेशनशिप में आफताब के साथ दिल्ली में रह रही है। दोनों मुंबई के एक कॉल सेंटर में काम करते थे। पहली ही मुलाकात में दोनों में दोस्ती हो गई थी। बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों में खूब तकरार भी होते रहती थी। श्रद्धा के बारे में मीडिया में खबर उछली है कि वो हर किसी से वीडियो कॉल पर ही ज्यादा बातें करती थी। इसपर आफताब ऐतराज जताता था, पर उसकी आदत नहीं बदली।

दोनों मोहब्बत के राह में इतने करीब आ गये थे कि उनके कुछ करीबी बैरी बन गये थे। श्रद्धा के घरवाले को भी यह रिश्ता पसंद नहीं था। जब घरवालो ने श्रद्धा को खरी-खोटी सुनाना शुरू किया तो वह मुंबई से दिल्ली आ गई। आफताब के बारे में मीडिया में यह खबर भी उछली है कि वह मुंबई में ही शेफ तक बना, ताकि वो मांस काटने का तरीका सीख जाये। वहीं कई भयानक वेब सीरिज तक देखी। आफताब ने खतरनाक इरादा बनाया और रूह कंपा देने वाले भयानक कांड को अंजाम दे गया। अब हर रोज उसकी हैवानियत की हद पार कर देने वाले अनेक तरह के किस्से सामने आ रहे हैं। श्रद्धा के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने के बाद सबसे पहले शक आफताब पर गया। किसी को आफताब पर संदेह ना हो, इस खातिर वो श्रद्धा का इस्ट्राग्राम भी कुछ दिन तक खुद चलाता रहा। ताकि उसके नाते-रिश्तेदार और दोस्तों को यह लगते रहे कि श्रद्धा जिंदा है। लेकिन वह अपने बिछाये जाल में खुद फंस गया। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसने सबसे पहले यही कहा था कि श्रद्धा उसे छोड़कर चली गई है। ऐसे में पुलिस ने उससे सवाल किया था कि जब श्रद्धा छोड़कर चली गई थी तो उसने मिसिंग रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई। यही वो सवाल है, जिसका जवाब वह नहीं दे सका। इसी भूल-चूक को महरौली पुलिस अहम सबूत मान रही है।

अब पुलिस ने उसके खिलाफ साक्ष्य और सबूत जुटाना शुरू कर दिये है। अलग-अलग टुकड़ों में मिले बॉडी के पार्ट श्रद्धा के ही हैं, यह पुख्ता करने के लिये पुलिस उसका DNA टेस्ट करायेगी। वहीं आफताब का भी नार्को टेस्ट करने का मन बनाया है। मिले अवशेष श्रद्धा के हैं या फिर किसी जानवर का, इस बात की पुष्टि DNA टेस्ट से ही हो पायेगा। वैसे मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया है कि मिले बॉडी के पार्ट किसी लड़की के ही हैं। ब्रूटल मर्डर में इस्तेमाल चापर, आरी व ब्लेड जिन दुकानों से खरीदे गये, उन दुकानदारों ने भी आफताब की पहचान कर ली है। कुछ सामान ऑनलाइन खरीदे गये थे, उसकी भी डिटेल पुलिस ने हासिल कर लिया है। श्रद्धा के पिता, फ्लैट में रहने वाले अन्य लोग और श्रद्धा के कुछ दोस्तों का बयान ले लिया गया है।  श्रद्धा की हत्या के बाद गुनाहगार ने उसके खाते से अपने खाते में 54 हजार रुपये तक ट्रांसफर किए थे। अबतक कोई CCTV फुटेज नहीं मिला हैं। ज्यादातर जगहों पर CCTV कैमरों में एक महीने की ही रिकॉर्डिंग है। श्रद्धा की मौत को छह महीने से ज्यादा हो गए हैं।

पुलिस को अबतक कोई फोरेंसिक सबूत नहीं मिला है। श्रद्धा को काटने वाले हथियार तक नहीं मिले हैं। वो कूड़े के ढेर में दफन हो गया। आफताब के घर से खाली फ्रिज मिला है। सबसे हैरान करने वाली बातें यह सामने आई है कि आफताब लड़कियों का शौकिन है। उसके कई लड़कियों से नजदीकी संबंध रहने का दावा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर बनाएगी लेकिन बेचेगी नहीं, जानें पूरा मामला

इसे भी पढ़ें : गरीब रथ ट्रेन में अब 100 परसेंट मिलेगी कन्‍फर्म सीट, नहीं दी जाएंगी आरएसी की सीटें

इसे भी पढ़ें :G20 घोषणापत्र में गूंजा पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश, आप भी जानिए यह मेसेज

इसे भी पढ़ें : कुएं में मिली टुकड़ों में बंटी युवती की डेड बॉडी, देखें…

इसे भी पढ़ें :बीवी से फोन करा पति को घर बुला ठोंक डाला

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...