spot_img
spot_img
spot_img

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे होने लगे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार संदेही गुनहगारों का कथित तौर पर आतंकी नेटवर्क से संबंध सामने आया है। इतना ही नहीं, हमले के बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर विदेश भेजा था, जिसकी जांच अब सुरक्षा एजेंसियां भी कर रही हैं।

पेट्रोल बम फेंकने के बाद भागने की फिराक में थे 

बीते मंगलवार देर रात करीब 12.20 बजे चुटिया के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और गुरुवार देर रात मुख्य आरोपी सैफ अंसारी समेत दो लोगों को कोडरमा से गिरफ्तार किया। खबर है कि दोनों आरोपी ट्रेन के जरिये राज्य से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे। दोनों का संबंध लोहरदगा जिले से बताया जा रहा है।

थाना हाजत से फरार, फिर शुरू हुई पुलिस की दौड़

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिये रांची के कोतवाली थाना में रखा गया था। लेकिन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय तहलका मच गया, जब दोनों आरोपी थाना हाजत से फरार हो गये। एक साथ दोनों आरोपियों के भागने की सूचना मिलते ही पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस ने शहर से लेकर जिले की सीमाओं तक नाकेबंदी कर दी और व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी एक बस के जरिये भागने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद मांडर टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान तेज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों को बस से पकड़ लिया। हालांकि गिरफ्तारी के वक्त आरोपियों ने फिर भागने की कोशिश की।

भागने के दौरान पुलिस से मुठभेड़

पुलिस सूत्रों के अनुसार, भागने की कोशिश के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ की स्थिति बन गई। इस दौरान एक आरोपी को गोली लगी। घायल आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरे आरोपी को पुलिस ने सुरक्षित हिरासत में ले लिया है। जांच में सामने आया है कि RSS कार्यालय पर हमले के बाद आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया था। पुलिस सूत्रों का दावा है कि यह वीडियो विदेश, विशेष रूप से पाकिस्तान भेजा गया था। इसी इनपुट के आधार पर सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

आतंकी कनेक्शन की जांच में जुटीं एजेंसियां

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल फोन, डिजिटल गतिविधियों और संपर्कों की जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हमले के पीछे सिर्फ स्थानीय स्तर की साजिश थी या फिर किसी बड़े नेटवर्क से इसके तार जुड़े हुये हैं। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां आरोपियों के कथित आतंकी संबंधों, विदेशी संपर्कों और फंडिंग के पहलुओं की भी पड़ताल कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें : परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

इसे भी पढ़ें : पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : केवल 10 हजार रुपये में शुरू करें अपना ‘डाकघर’, कमाई का बेहतरीन मौका…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कांग्रेस की सीट ले उड़े परिमल नथवानी…

इसे भी पढ़ें : मैट्रिक-इंटर के लाखों छात्रों के लिये अलर्ट, बिना ‘इसके’ नहीं होगा रजिस्ट्रेशन…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका… जानें

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...