spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने 30 खिलाड़ियों को किया सम्मानित, देखें लिस्ट

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देश के विभिन्‍न खेलों के जाने-माने खिलाड़ियों और कोच को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ी चुने गए थे। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से और चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए गए। टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था। राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया गया।

क्रिकेट के किसी खिलाड़ी को अर्जुन अवॉर्ड नहीं

राष्ट्रपति ने स्टार शटलर लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। दोनों इस साल थॉमस कप जीतकर इतिहास रचना वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। लक्ष्य ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता था। अर्जुन अवॉर्ड के लिए सम्मानित किए गए अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पदक लेकर आए थे। लक्ष्य के अलावा महिला मुक्केबाज निकहत जरीन और पहलवान अंशु मलिक भी शामिल हैं। भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इस साल क्रिकेट के किसी खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं चुना गया है।

अर्जुन अवॉर्ड से ये खिलाड़ी हुए सम्मानित

  1. सीमा पूनिया (एथलेटिक्स)
  2. एल्डहोस पॉल (एथलेटिक्स)
  3. अविनाश साबले (एथलेटिक्स)
  4. लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)
  5. एच एस प्रणय (बैडमिंटन)
  6. अमित (मुक्केबाजी)
  7. निकहत जरीन (मुक्केबाजी)
  8. भक्ति कुलकर्णी (शतरंज)
  9. आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज)
  10. दीप ग्रेस इक्का (हॉकी)
  11. सुशीला देवी (जूडो)
  12. साक्षी कुमारी (कबड्डी)
  13. नयन मोनी सैकिया (लॉनबॉल)
  14. सागर ओव्हालकर (मलखम्ब)
  15. इलावेनिल वालारिवान (निशानेबाजी)
  16. ओमप्रकाश मिठारवाल (निशानेबाजी)
  17. श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)
  18. विकास ठाकुर (भारोत्तोलन)
  19. अंशु (कुश्ती)
  20. सरिता (कुश्ती)
  21. परवीन (वुशू)
  22. मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन)
  23. तरूण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन)
  24. स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी)
  25. जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)

शरत कमल को खेल रत्न पुरस्कार

मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार हासिल करने वाले शरत कमल अचंता कई सालों से टेबल टेनिस में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अचंता शरत कमल ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया था। शरत के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक हैं। एशियाई खेलों और एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने दो-दो कांस्य जीत हैं। शरत कमल खेल रत्न पाने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मनिका बत्रा को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 

  1. अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स)
  2. धरमवीर सिंह (हॉकी)
  3. बी सी सुरेश (कबड्डी)
  4. नीर बहादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स)

द्रोणाचार्य अवॉर्ड से ये कोच हुए सम्मानित

  1. जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी)
  2. मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी)
  3. सुमा शिरूर (पैरा निशानेबाजी)
  4. सुजीत मान (कुश्ती)

लाइफटाइम कैटेगरी

  1. दिनेश लाड (क्रिकेट)
  2. बिमल घोष (फुटबॉल)
  3. राज सिंह (कुश्ती)

खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022

  1. ट्रांस स्टेडिया इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड
  2. कलिंगा सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान
  3. लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड संघ

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...