spot_img

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। इस जीत को पार्टी नेताओं ने झारखंड के विकास, सुशासन और जनहित की राजनीति की जीत बताया है। झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने परिमल नाथवानी को जीत की बधाई देते हुये कहा कि यह झारखंड के उज्ज्वल भविष्य और विकास की सोच की जीत है।

‘जनप्रतिनिधियों ने विकास के पक्ष में दिया जनादेश’

डॉ. वर्मा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में विधायकों ने अपने विवेक और अंतरात्मा की आवाज के आधार पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने विकासोन्मुखी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुये अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग किया है। यह फैसला झारखंड की जनता की आकांक्षाओं और राज्यहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भाजपा नेता ने कहा कि परिमल नाथवानी लंबे समय से झारखंड के औद्योगिक, सामाजिक और विकासात्मक क्षेत्रों से जुड़े रहे हैं। राज्य के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और दूरदृष्टि का लाभ आने वाले वर्षों में झारखंड को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नाथवानी राज्यसभा में झारखंड की आवाज को और मजबूती से उठायेंगे। डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि परिमल नाथवानी के अनुभव का लाभ राज्य को निवेश आकर्षित करने, रोजगार के नये अवसर पैदा करने और आधारभूत संरचनाओं के विस्तार में मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नाथवानी संसद के उच्च सदन में झारखंड के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखेंगे और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये सक्रिय भूमिका निभायेंगे।

इसे भी पढ़ें : पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : केवल 10 हजार रुपये में शुरू करें अपना ‘डाकघर’, कमाई का बेहतरीन मौका…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कांग्रेस की सीट ले उड़े परिमल नथवानी…

इसे भी पढ़ें : मैट्रिक-इंटर के लाखों छात्रों के लिये अलर्ट, बिना ‘इसके’ नहीं होगा रजिस्ट्रेशन…

इसे भी पढ़ें : झारखंड की दो सीटों पर वोटों की गिनती जारी, एक की जीत पक्की… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सावन का पहला सोमवार, देखें LIVE वीडियो…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची की पहली सोमवारी... रात के...

मा’रे गये गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पूरी कहानी… जानें

Ranchi : झारखंड के संगठित अपराध जगत का एक...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...

जमशेदपुर FC बंद, करोड़ों की कटौती भी नहीं बचा सकी डूबती नैया…

Jamshedpur : जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के लिये यह खबर...