spot_img
spot_img
spot_img

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर CM हेमंत सोरेन से मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई देते हुये उज्ज्वल संसदीय पारी की शुभकामनाएं दीं।

CM बोले, झारखंड की आवाज बनेंगे बैद्यनाथ राम

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान CM हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बैद्यनाथ राम संसद के उच्च सदन राज्यसभा में झारखंड की जनता की भावनाओं, अपेक्षाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठायेंगे। CM ने उम्मीद जताई कि राज्यसभा में उनका अनुभव और राजनीतिक समझ राज्य के हितों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे बैद्यनाथ राम ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्यसभा भेजे जाने पर धन्यवाद देते हुये कहा कि वे झारखंड की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अहम मुलाकात के दौरान राज्य सरकार के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी मौजूद रहे। इनमें मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मथुरा प्रसाद महतो और विधायक उमाकांत रजक शामिल थे।

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

इसे भी पढ़ें : RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : IPL 2027 को लेकर BCCI का बड़ा संकेत, बदलेगा टूर्नामेंट का कैलेंडर…

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को तगड़ा झटका… जानें

इसे भी पढ़ें : मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

इसे भी पढ़ें : RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...