spot_img

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना ने अब बड़ा और गंभीर मोड़ ले लिया है। रांची पुलिस की SIT ने इस मामले में तीन संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आये कुछ इनपुट्स ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस को आशंका है कि इस हमले के तार किसी अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं। यही वजह है कि अब इस पूरे मामले की जांच झारखंड ATS को सौंप दी गई है। यहां याद दिला दें कि बीते 16 जून की आधी रात के बाद रांची के निवारणपुर स्थित RSS झारखंड प्रदेश कार्यालय की शांति अचानक धमाके की आवाज से टूट गई। अज्ञात बदमाशों ने कार्यालय परिसर में पेट्रोल बम फेंककर सनसनी फैला दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। चुटिया थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और UAPA की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

CCTV फुटेज ने खोला राज

रांची पुलिस कप्तान के निर्देश पर गठित SIT ने CCTV फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान पता चला कि घटना को अंजाम देने के बाद संदेही गुनहगार दूसरे राज्य भागने की फिराक में थे। पुलिस ने बोकारो और कोडरमा पुलिस की मदद से गझंडी रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर दो मुख्य आरोपियों सैफ अंसारी और अमन अंसारी उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं, तीसरे साथी सायम सुजान का नाम बताया, जिसे बाद में रांची से गिरफ्तार कर लिया गया।

हाजत से भागा सैफ के पैर में मारी गोली

इस केस का सबसे नाटकीय घटनाक्रम 18 जून को सामने आया। कोतवाली थाना में पूछताछ के दौरान आरोपी सैफ अंसारी ने शौचालय जाने की अनुमति मांगी। इसी दौरान उसने टॉयलेट की ग्रिल और शीशा तोड़कर पुलिस को चकमा दिया और फरार हो गया। थाना से आरोपी के भागने की खबर मिलते ही पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस की टीमों ने जगह-जगह घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ ही घंटों बाद मांडर थाना क्षेत्र के चुमा मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उसे फिर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लेने के बाद उसने एक जवान का हथियार छीनकर दोबारा भागने की कोशिश की। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस को गोली चलानी पड़ी। गोली उसके पैर में लगी और उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार निशानदेही पर घटना के समय पहने गये कपड़े, स्प्रे कैन, चार मोबाइल फोन एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य मिले। गिरफ्तार सैफ अंसारी लोहरदा के ईदली मोड़ बड़ा तालाब, अमन अंसारी उर्फ गोलू लोहरदगा के न्यू आजाद बस्ती एवं सायम सुजान लोहरदगा के फूलबगान फथलकुदवा का रहनेवाला है।

इसे भी पढ़ें : IPL 2027 को लेकर BCCI का बड़ा संकेत, बदलेगा टूर्नामेंट का कैलेंडर…

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को तगड़ा झटका… जानें

इसे भी पढ़ें : मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

इसे भी पढ़ें : RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

इसे भी पढ़ें : परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सावन का पहला सोमवार, देखें LIVE वीडियो…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची की पहली सोमवारी... रात के...

मा’रे गये गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पूरी कहानी… जानें

Ranchi : झारखंड के संगठित अपराध जगत का एक...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...

जमशेदपुर FC बंद, करोड़ों की कटौती भी नहीं बचा सकी डूबती नैया…

Jamshedpur : जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के लिये यह खबर...