Hazaribagh (Manoj Kumar) : अस्पताल में साफ सफाई करने के दरम्यान 11 हजार वोल्ट करंट प्रवाहित तार के चपेट में आ जाने से आनंद कुमार राम की दर्दनाक मौत हो गई। आनंद हजारीबाग नगर निगम का कर्मचारी था। करंट से मौत हो जाने के बाद निगम कर्मियों का गुस्सा उबाल पर आ गया। उनका इल्जाम था कि बिजली विभाग और एके सनशाइन हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही और अनदेखी की वजह से एक गरीब की जान चली गई। निगम कर्मियों में इतना गुस्सा था कि काम बंद कर हॉस्पिटल के बाहर जुट गये। वहीं हादसे के शिकार आनंद कुमार राम के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। वहीं आनंद की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे नेता चुम्मू राय का भी कहना था कि एके सनशाइन हॉस्पिटल 11 हजार वोल्ट के तार को देखें बिना सफाईकर्मी को साफ सफाई करने के काम में झोंक दिया। सुनें क्या बोले सफाईकर्मी ता चुम्मू राम…
इसे भी पढ़ें : चौपारण से बिहार जा रहे कोयला तस्कर धराये… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : किसानों से भरा ट्रैक्टर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा, मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें : यूयू ललित बने देश के 49वें Chief Justice, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
इसे भी पढ़ें : बीच बजरिया दो लड़कियां करने लगी झोंटा-झोटी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में ED, प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर मारा छापा, दो AK-47 मिले
इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल पंप पर खूब मची हाय तौबा, क्यों… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इंजीनियर के घर में रुपयों की खदान, कैश गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ीं






