Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस के बीच CBSE ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन की फीस में भारी कटौती कर दी है, जिससे अब यह प्रक्रिया छात्रों के लिए पहले से ज्यादा आसान और किफायती हो जायेगी।
अब कितनी लगेगी फीस?
CBSE सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब उत्तर पुस्तिका देखने के लिए छात्रों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं कॉपियों के सत्यापन के लिए भी 100 रुपये तय किये गये हैं। किसी विशेष प्रश्न के पुनर्मूल्यांकन के लिए अब सिर्फ 25 रुपये शुल्क लिया जायेगा। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि यदि जांच के बाद छात्र के अंक बढ़ते हैं या उनमें संशोधन होता है, तो उससे लिया गया पूरा शुल्क वापस कर दिया जायेगा।
“छात्रों का हित सबसे ऊपर”
CBSE सचिव संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय और बोर्ड के लिए छात्रों का हित सर्वोपरि है। किसी भी छात्र को यह महसूस नहीं होना चाहिये कि उसे उसके प्रदर्शन से कम अंक मिले हैं। उन्होंने कहा कि पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था पहले से मौजूद थी, लेकिन अब इसे और पारदर्शी और सटीक बनाया जा रहा है ताकि छात्रों का भरोसा मजबूत हो सके।
इसे भी पढ़ें : रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत
इसे भी पढ़ें : शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…
इसे भी पढ़ें : बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़ गये दाम…
इसे भी पढ़ें : इस सप्ताह किसका होगा प्रमोशन, किसे रहना होगा संभलकर… जानें






