शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत हो गई है। इस विशेष महीने के साथ ही अगले 30 दिनों तक विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया है। अब 15 जून तक शहनाइयां नहीं गूंजेंगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार अधिकमास को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ, उपवास, विष्णु सहस्रनाम जप और भगवद्गीता पाठ का विशेष महत्व होता है। लेकिन वैदिक परंपराओं के अनुसार विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ मांगलिक कार्य इस अवधि में वर्जित माने गये हैं।

गुरु और शुक्र अस्त, इसलिए भी नहीं होंगे विवाह

पंडित मिश्रा के मुताबिक 16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन गुरु और शुक्र ग्रह अस्त हो गये हैं। इसी कारण विवाह के योग समाप्त हो गये। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई से 8 अगस्त तक गुरु तारा अस्त रहेगा, इसलिये उस दौरान भी शादी के मुहूर्त नहीं होंगे। इस बार अधिकमास जुड़ने के कारण हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 कुल 13 महीनों का होगा। यही वजह है कि इस साल कई बड़े त्योहार भी देरी से आयेंगे। अब रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, पितृपक्ष, नवरात्र, दीपावली और छठ महापर्व पिछले वर्षों की तुलना में करीब 15 से 20 दिन बाद मनाये जायेंगे।

क्यों आता है अधिकमास?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सौर वर्ष 365 दिन का होता है, जबकि हिंदू पंचांग का चंद्र वर्ष करीब 354 दिन का माना जाता है। दोनों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर हर साल बनता है। तीन वर्षों में यही अंतर करीब एक महीने के बराबर हो जाता है। इसी संतुलन को बनाये रखने के लिये हर तीसरे वर्ष एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है, जिसे अधिकमास कहा जाता है।

अब कब बजेंगी शहनाइयां?

मलमास समाप्त होने के बाद जून और जुलाई में कुछ ही शुभ विवाह मुहूर्त बचेंगे। जून में 19 जून, 22 जून, 27 जून, 28 जून, 29 जून एवं जुलाई में 7 जुलाई, 8 जुलाई को शुभ मुहूर्त है।

नवंबर के मुहूर्त

  • 24 नवंबर
  • 25 नवंबर
  • 29 नवंबर

दिसंबर के मुहूर्त

  • 2 दिसंबर
  • 3 दिसंबर
  • 9 दिसंबर

यानी अब जिन घरों में शादी की तैयारी चल रही थी, वहां अगले कुछ दिनों तक मंगल गीतों की जगह पूजा-पाठ और भक्ति की ध्वनि सुनाई देगी।

इसे भी पढ़ें : बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर बढ़ गये दाम…

इसे भी पढ़ें : इस सप्ताह किसका होगा प्रमोशन, किसे रहना होगा संभलकर… जानें

इसे भी पढ़ें : नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : दिल्ली-NCR में महंगाई ने एक बार फिर...