Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के नाम पर एक बार फिर रंगदारी का मामला सामने आया है। जिससे दहशत का माहौल बन गया है। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के जमीन मालिक लाल कृष्ण नाथ शाहदेव से PLFI के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित के अनुसार 30 अप्रैल को लेटरहेड पर धमकी भरा संदेश भेजा गया, जबकि 9 और 10 मई को व्हाट्सएप कॉल कर खुद को संगठन का जोनल कमांडर बताकर पैसे की मांग की गई।
विरोध करने पर और बढ़ी धमकी
पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। साथ ही जमीन पर चल रहे काम को रोकने की चेतावनी भी दी गई। इसके बाद परिवार दहशत में है।घटना को लेकर तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही नामकुम इलाके में एक डॉक्टर से भी PLFI के नाम पर रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया था, जिसकी जांच अभी जारी है।
इसे भी पढ़ें : शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…
इसे भी पढ़ें : बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़ गये दाम…
इसे भी पढ़ें : इस सप्ताह किसका होगा प्रमोशन, किसे रहना होगा संभलकर… जानें
इसे भी पढ़ें : नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो






