कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े गैंगस्टर नीरज उर्फ कातिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब वह खरखौदा कोर्ट में पेशी के बाद पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहा था।

पहले कार से टक्कर, फिर बरसाईं गोलियां

पुलिस के मुताबिक हमलावर सफेद रंग की ब्रेजा कार में पहुंचे और पहले नीरज को टक्कर मारी। सड़क पर गिरते ही तीन से चार बदमाशों ने उस पर चार से पांच गोलियां दाग दीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गये। मूल रूप से झज्जर के दूबलधन गांव का रहने वाला नीरज फिलहाल गुरुग्राम में रह रहा था। उसकी पत्नी नीतू ने 2019 में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी का केस दर्ज कराया था। उसी मामले में वह कोर्ट में पेशी के लिए आया था।

पत्नी और साले पर भी साजिश का आरोप

पुलिस ने नीरज के भाई सत्यवान के बयान पर हत्या, षड्यंत्र और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। FIR में अमन उर्फ काले, साहिल, आर्यन, अमित, विकास के साथ नीरज की पत्नी नीतू और उसके भाई विक्की के नाम शामिल हैं। नीरज के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की चर्चा है, हालांकि पुलिस को अभी तक इसके ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

बाबा के भेष में घूमता था नीरज

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से नीरज ने अपना हुलिया बदल लिया था। वह सफेद कपड़ों में, लंबे बाल और हाथ में लाठी लेकर बाबा के भेष में रहता था। पुलिस का मानना है कि वह पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नीरज पर हत्या, लूट, अपहरण, फिरौती और हत्या के प्रयास समेत 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। उसके खिलाफ हरियाणा और दिल्ली के कई थानों में केस चल रहे थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

इसे भी पढ़ें : शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

इसे भी पढ़ें : बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर बढ़ गये दाम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : दिल्ली-NCR में महंगाई ने एक बार फिर...