Lohardaga (Mukesh Kumar) : पेट्रोल भराने के बाद कार के स्टार्ट नहीं होने और एक बाइक के बंद हो जाने पर खूब हाय तौबा मची। मिस्त्री तक को पेट्रोल पम्प में बुलाया गया। कार मालिक का इल्जाम है कि मिस्त्री ने उन्हें बताया कि पेट्रोल में पानी मिला हुआ है। वहीं बाइक सवार युवक ने कहा कि उससे भी यहीं बातें कही गई। वहीं पेट्रोल पम्प के मैनेजर ने कहा कि शिकायतों के बाद पेट्रोल की जांच कराई गई, पर उसमें पानी नहीं मिला।
कार मालिक दिगबंर ने कहा कि रक्षा बंधन में घर आई बेटी और दामाद लौट रहे थे। रास्ते में लोहरदगा के पतरा टोली के पास एक पेट्रोल पंप में 25 सौ रुपये का पेट्रोल भरवाया। इससे पहले 1 हजार रुपये के यहां से तेल भरवाये थे। Petrol भराने के बाद भी कार स्टार्ट नहीं हुआ। माथा ठनका, लगा कुछ गड़बड़ जरूर है। एक मिस्त्री को बुलाया गया। उसने जांच कर कहा कि Petrol में पानी मिला हुआ है। इस कारण कार स्टार्ट नहीं हुआ। तभी वहां पहुंचे एक युवक विवेक ने भी यही इल्जाम लगाया। सुनें क्या बोले कार मालिक, बाइक वाले और पेट्रोल पम्प के मैनेजर…
इसे भी पढ़ें : फुआ-भतीजी का छलका दर्द, हवालात पहुंचे दो दबंग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने राकेश टिकैत को लिया हिरासत में, बोले- होगी नई क्रांति
इसे भी पढ़ें : खतरनाक मोड़ पर दामोदर नदी, खोले गये तीन फाटक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुल पर बहते पानी में बह गए बैंक मैनेजर और डॉक्टर… देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हो गया भयानक हादसा, रो रहे BSF जवानों के परिवार… देखें वीडियो








