spot_img
spot_img
spot_img

चौपारण से बिहार जा रहे कोयला तस्कर धराये… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Chauparan) (Ritesh Gupta) : चौपारण से बिहार कोयले की तस्करी की खबर पर हरकत में आई हजारीबाग पुलिस ने पोडा कोयले से लदे दो छोटे वाहन पिकअप वैन एक मैजिक टेम्पो को पकड़ लिया। दोनों के चालक शिवशंकर कुमार एवं दीपेश कुमार मेहता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वाहनों में लदे कोयले का कोई कागजात पुलिस को नहीं दिखा पाये तस्कर। तस्करों पर लगाम लगाने की खातिर हजारीबाग पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। चौपारण के थानेदार शंभू नन्द ईश्वर के नेतृत्व में चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को उक्त कामयाबी मिली।

गिरफ्तार कोयला तस्करों ने कई राज उगले हैं। मिली जानकारी पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। एक दिन पहले हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज कुमार चोथे को गुप्त सूचना मिली थी कि कोयला तस्कर छोटे वाहनों से चौपारण से बिहार कोयला की तस्करी कर रहे हैं। एक्शन मोड में आ गये पुलिस कप्तान ने आगे की कार्रवाई के लिये चौपारण के थानेदार को जिम्मेदारी सौंपी। थानेदार अपने कुछ सहयोगियों के साथ वाहन चेकिंग लगाया। इसी दरम्यान चौपारण से बिहार की तरफ जा रहे दो छोटी गाड़ियों की चेकिंग की गई। दोनों गाड़ियों पर पोडा कोयला लदा हुआ था। कागजात नहीं दिखाने के कारण वाहनों को जब्त कर चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें : मेट्रो के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अपराधियों ने लगायी घात… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : Sonali Phogat Case : ड्रग का दिया ओवरडोज, सुधीर और सुखविंदर दो घंटे वॉशरूम में थे सोनाली के साथ… देखें CCTV फुटेज

इसे भी पढ़ें : गाय-बैल चराने घर से निकली लड़की को नोंच डाला…

इसे भी पढ़ें : एटीएम काटने वाला धराया, देखें किन-किन सामानों का करता था इस्तेमाल

इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में ED, प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर मारा छापा, दो AK-47 मिले

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...