spot_img

जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur/Rajesh Singh) : जेल के अंदर कदम पड़ते ही एक बार फिर से निलंबित आईएएस पूजा सिंघल का बीपी हाई हो गया। पहले से डॉक्‍टर अलर्ट मोड में थे। जेल प्रशासन ने पहले से पूरा इंतजाम कर रखा था। पूजा मैडम के लिए जेल के अंदर दो तरह के इंतजाम किये गये थे। पहला एक उच्‍च श्रेणी वार्ड और दूसरा महिला वार्ड में। पूजा मैडम की हालत को देखते हुये उन्‍हें आज अकेले में रखना ठीक नहीं था। इस कारण उन्‍हें महिला वार्ड में आज जगह दी गई। मैडम के साथ चार अन्‍य बंदिनी भी है। उनका मन ठीक नहीं था। भूख भी नहीं लगी थी, पर उनकी हर जरूरतों का पूरा ख्‍याल रखा जा रहा था। मैडम की हालत को देख वहां मौजूद एक शख्‍स ने सिर्फ इतना ही बताया कि जरूरत से ज्‍यादा पैसा, ताकत और नशा य‍ह दिन दिखा जाता है। गरीब-गुरुबों की आह पर कई इमारत और हॉस्पिटल खड़ी करने वाली मैडम को किसी की आह लग गई। आज बिल्‍कुल अकेली काल कोठरी में करवटें बदलने को लाचार और बेबस है।

कल तक एक आवाज पर नतमस्‍तक होने वाले कोसों दूर हो गये। बात-बात पर उनसे बेहतर रिश्‍ता होने का हवाला देने वाले अब उन्‍हें पहचानने से भी इंकार कर रहे हैं। पूजा मैडम को बहुत करीब से जानने वाले कुछ लोगों का कहना है कि वह जल्‍दी हार मानने वाली नहीं। संभावना है बहुत जल्‍द कुछ ऐसा कर जायेगी, जिसे देख, सुन हर कोई हैरान और परेशान हो जाएंगे। कई अपने बेगाने हो गये। वहीं सलाखों के पीछे जाते ही कुछ तो खून के रिश्‍ते तक भूल गये। महिला वार्ड के एक कोने में फर्श पर लेटी पूजा मैडम को देख जेल के एक पहरेदार का कहना था… राजा को रंक और रंक को राजा होते देर नहीं लगता। कर्मों का फल इसी धरती पर है। इधर तीन बार करके 14 दिनों की रिमांड पर रही पूजा मैडम को आज ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 9 जून तक की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उन्‍हें पेशी के लिए दोपहर करीब पौने एक बजे रांची के ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय से कोर्ट ले जाया गया। ED ने खनन और मनरेगा में घपला-घोटाला के मामले में पूजा सिंघल को बीते 11 मई को गिरफ्तार किया था। उधर मैडम के सीए सुमन सिंह भी इसी जेल में है। वहीं पति अभिषेक झा से ईडी कई दफा पूछताछ कर चुकी है। पूजा मैडम झारखंड की पहली ऐसी महिला आईएएस अधिकारी है, जिन्‍हें ईडी की कार्रवाई के बाद जेल जाना पड़ा।

Read More : BIG BREAKING: अब जेल में कटेगी यासीन मलिक की पूरी जिंदगी

Read More :ट्रेन की इस खिड़की के पीछे का छुपा राज जाने…

Read More :शराब पीते ही होने लगी उल्‍टी-दस्‍त, चली गई आंखों की रोशनी, 10 मरे, पुलिस ने क्‍या किया, देखें…

Read More :प्‍यार में मारा गया “प्रेम”, ला श देखते ही फूटा गुस्‍सा, देखें…

Read More :विशाल-निशित के बाद अब प्रेम प्रकाश साहू की बारी, ईडी की रेड जारी

Read More :अब दर्शकों को देखने को नहीं मिलेगा ‘पुष्पा’ फिल्म का ब्रेस्ट टचिंग सीन, जानिए कारण

Read More :पूजा मैडम गई जेल, आगे क्या-क्या होने वाला है, सुनिये वकील बाबू की जुबानी

Read More :पुरुषों के लिए क्यों जरूरी है बेहतर स्पर्म काउंट, जानें…

Read More :स्कूल में जवान लड़के ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, 23 मरे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...