प्‍यार में मारा गया “प्रेम”, ला श देखते ही फूटा गुस्‍सा, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DHANBAD: युवक की हत्‍या के बाद जमकर बवाल हुआ। अस्‍पताल में स्‍ट्रेचर पर युवक की लाश देखकर परिजनों के साथ ग्रामीणों का गुस्‍सा फूट पड़ा। लोगों ने अस्‍पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस-प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई की आवाज बुलंद की गई। घटना धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के कुसमाटांड़ के नीमटांड का है। घटना के संबंध में बताया गया कि नीमटांड़ में रहनेवाले 20 साल के प्रेम कुमार रवानी की मंगलवार को हत्‍या कर दी गई। इल्‍जाम है कि उसकी हत्‍या प्रेम-प्रसंग की गई है। प्रेम के चाचा दारकू रवानी ने बलियापुर थाने में देर रात मामला दर्ज कराया है। इसमें भतीजे की हत्या का आरोप उसकी प्रेमिका और उसके भाई नीतीश कुमार महतो व अन्य लोगों पर लगाया है।

ग्रामीणों की मानें तो मंगलवार की शाम करीब तीन बजे प्रेम अपने दो दोस्त विवेक कुमार रवानी और रंजन के साथ एक बाइक पर बरमसिया के लिए निकला था। वहां के शनि मंदिर के पास दोनों दोस्तों ने प्रेम को छोड़ दिया, उसके बाद वे लोग धनबाद चले गए। कुछ देर बाद प्रेम के दोस्त विवेक ने प्रेम के घरवालों को मोबाइल कर बताया कि प्रेम बरमसिया में एक लड़की के चक्कर में फंस गया है, जल्दी आइए। यह खबर म‍िलते ही गांव से बड़ी संख्या में लोग बरमसिया पहुंच गए। जहां किसी ने फोन कर बताया कि प्रेम गंभीर हालत में एसएनएमएमसीएच में भर्ती है। सभी भागे-भागे अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड के बरामदे में स्ट्रेचर पर प्रेम का शव पड़ा था। उसके शरीर में कई गहरे जख्म के निशान थे। यह देखते ही लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा और हंगामा शुरू कर दिया।

Read More : पुरुषों के लिए क्यों जरूरी है बेहतर स्पर्म काउंट, जानें…

Read More : स्कूल में जवान लड़के ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, 23 मरे

Read More : SSC में निकली 797 पदों पर VACANCY, ऐसे होगा चयन, देखें…

Read More : इन्हें काटने से ना निकलता है खून, ना ही होता है दर्द, जानें क्यों…

Read More : क्‍यों नहीं आते नवजात बच्‍चों को आंसू, जानें…

Read More : दूध में मिक्स करें ये, बढ़ जाएगी पुरुषों की…

Read More : इन चीजों से बढ़ता है पुरुषों का स्टेमिना, यहां जानें इस्‍तेमाल का सही तरीका

Read More : Esha Gupta पर चढ़ा बोल्डनेस का फीवर, फैंस बोले- ये तो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...