मोरबी पहुंचे पीएम मोदी, क्या-क्या किया… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ahmedabad : पीएम मोदी आज यानी मंगलवार को गुजरात के मोरबी सिविल अस्पताल पहुंचे। मोरबी केबल सस्पेंशन ब्रिज हादसे में जख्मी लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। पीएम के साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। अस्पताल पहुंचने से पहले पीएम मोदी घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे इलाके का मुआयना किया। पुल टूटने के कारण मच्छू नदी में गिर गये लोगों को बचाने में मदद करने वाले लोगों से भी पीएम ने मुलाकात की। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। पीएम ने हादसे में अपनों को खो चुके 26 परिवारों से भी मुलाकात की। इसके बाद एसपी ऑफिस में अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की गई।

यहां याद दिला दें कि बीते 30 अक्टूबर की शाम मच्छु नदी पर बना मोरबी केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया था। यह ब्रिज 140 साल पुराना बताया गया है। इस हादसे में 135 लोगों की जान चली गई। 200 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 14 जख्मी लोग मोरबी सिविल हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

इस हादसे जान गवां चुके लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो नवंबर को राज्यव्यापी शोक का ऐलान किया गया है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया, ‘गुजरात सरकार ने 2 नवंबर को राज्यव्यापी शोक मनाने का फैसला किया है। राज्य में (राष्ट्रीय) ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक समारोह नहीं होगा।’

इसे भी पढ़ें : चुराये गहनों में से कुछ जेवर कोरियर कर वापस भेजे, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : बड़े भाई ने कॉल नहीं उठाया, छोटा जब घर गया तो मच गया कोहराम…

इसे भी पढ़ें : साली के घर गया जीजा इस हाल में यहां मिला… देखें

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में ट्रिपल मर्डर के पीछे किसी नजदीकी का हाथ !

इसे भी पढ़ें : कांटा टोली पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, फ्लाईओवर को लेकर क्या बोले… देखें

इसे भी पढ़ें : बेटियों को काटा, बीवी को दौड़ाया… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : घसीटते-घसीटते चली गई तीन लोगों की जान…देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...