spot_img
spot_img
spot_img

बड़े भाई ने कॉल नहीं उठाया, छोटा जब घर गया तो मच गया कोहराम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : बार-बार फोन करने पर भी जब बड़े भाई ने फोन नहीं उठाया तो छोटे भाई का मन घबड़ा गया। कॉल रिसीव नहीं हुई तो उन्होंने पड़ोसी को घर भेजा। उसे घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। वो रात में ही भाई के घर पहुंच गये। दरवाजा कई बार खटखटाया, पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। छोटा भाई राजेश गुप्ता किसी तरह छत पर चढ़कर घर के अंदर झांके तो उनके होश उड़ गये। मां शांति देवी की डेड बॉडी किचन के पास पड़ी थी, वहीं भाभी शारदा की लाश बेड पर और भाई राकेश गुप्ता का शव घर के अंदर पड़ा देखा। तीनों की गोली मारकर हत्या की गई। मारे गये राकेश गुप्ता की उम्र 58 साल बताई गई। वहीं उनकी पत्नी शारदा 55 और मां शांति देवी 80 साल की थी। सपा नेता राकेश गुप्ता उनकी पत्नी और मां की हत्या कर दिये जाने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। यह दुस्साहसिक वारदात यूपी के बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के सथरा में हुई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरूआती जांच और परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि पुरानी अदावत के कारण इस ट्रिपल मर्डर केस को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस कई अन्य बिंदु पर भी तहकीकात कर रही है। मारे गये लोगों को परिजनों से पुलिस को कुछ संदेही गुनाहगारों के नाम पुलिस को बताये हैं। इनमें से तीन लोगों को पुलिस अपनी गिरफ्त में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। लखनऊ से भी पुलिस की एक स्पेशल टीम बुलाई गई है।

पुलिस को शक है कि हत्यारे राकेश गुप्ता की रैकी कर रहे थे। हत्यारों ने हत्याकांड को अंजाम देने का समय भी रात में चुना। उस समय मोहल्ले के ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में थे। वारदात के समय घर में केवल राकेश गुप्ता उनकी बीमार पत्नी और बूढ़ी मां ही थी। तीनों को नजदीक से गोलियां मारी गई। आशंका है कि साइलेंसर लगे हथियार से इन्हें गोलियां मारी गई। शायद यहीं वजह है कि गोलियां चलने की आवाज आसपास के लोगों को सुनाई नहीं पड़ी।

इसे भी पढ़ें :छठ महिमा की छटा वॉशिंगटन तक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बाइक से पेट्रोल निकाल मां को जिंदा जला डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :प्रेमी संग निकली हिस्सी घर वापस नहीं लौटी

इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :WhatsApp पर भी “ग्रहण”! मैसेज-कॉल सब बंद, ट्विटर पर मीम्स की बाढ़

इसे भी पढ़ें :आजम खान को तीन साल की सजा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...