spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बेटियों को काटा, बीवी को दौड़ाया… देखें फिर क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img

Chaibasa : जन्मदाता ने ही प्राण हर लिए। एक सनकी बाप ने अपनी दो मासूम बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। उसने दाउली से दोनों मासूमों का गला रेत डाला। मासूमों को सिर्फ इस लिए मार डाला गया क्योंकि उन्होंने अपने पापा से पैसे मांगे थे। दिल को दहला देने वाली यह वारदात चाईबासा के कराइकेला थाना क्षेत्र से सामने आयी है। डबल मर्डर की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चियों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं छापेमारी कर संदेही गुनहगार को दबोच लिया।

चक्रधरपुर के ASP सह SDPO कपिल चौधरी ने मीडियो को बताया कि मारी गई बच्चियों की मां रायमुनी बोदरा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। दर्द प्राथमिकी में रायमुनी ने पुलिस को बताया कि उसका पति 35 साल का बुधन सिंह बोदरा सोमवार की शाम काम से जब घर लौटा तो उसका मूड ठीक नहीं था। बुधन का घर कराइकेला के परसाबहाल गांव में है। घर घुसते ही उसने दाउली निकाला और उसपर धार चढ़ाने लगा। पहले उसने पागलों की तरह मुर्गी को काट डाला। उसके इस बर्ताव से बीवी डर गई। बीवी रायमुनी बोदरा के एतराज जताने पर उसे भी मारने के लिए दौड़ाया गया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर भागी। कुछ देर बाद जब वह और आसापास के लोगों के साथ घर वापस लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर भी बुधन ने दरवाजा नहीं खोला। सब परेशान होने लगे। किसी तरह छत पर पहुंच नीचे झांकी तो उसके होश उड़ गये। उसकी दोनों बच्चियां खून से लथपथ जमीन पर बेजान पड़ी हुई थी। इल्जाम है कि बुधन ने दाउली से दोनों का गला रेत डाला था।

मासूम बेटियों को बेरहमी से काट डालने की फैली खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर आज यानि मंगलवार को संदेही गुनहगार पिता बुधन सिंह बोदरा को गिरफ्तार कर लिया। ASP कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को दिये अपने बयान में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया गया कि बेटियों के पैसे मांगने पर बुधन का पारा हाई हो गया। उसने गुस्से में आकर बेटियों को काट डाला। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया दाउली को बरामद कर लिया है।

इस कांड का खुलासा करने में कराइकेला के थानेदार दीपक क्रिएशन, सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार और ASI नरेश शाह की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...