दिल्ली में ट्रिपल मर्डर के पीछे किसी नजदीकी का हाथ !

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पति-पत्नी और नौकरानी की बेरहमी से हत्या की वारदात ने दिल्ली पुलिस को हिला कर रख दिया है। मौके-ए-वारदात पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हर बिंदु पर तफ्तीश शुरू कर दी है। आशंका है कि इस ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने के पीछे किसी जान पहचान वाले का हाथ हो सकता है, क्योंकि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। कहीं जोर जर्बदस्ती इंट्री के निशान नहीं मिले हैं। मारे गये लोगों में समीर आहूजा उनकी पत्नी शालू और नौकरानी सपना है। इनकी दो साल की बेटी घर के अंदर ही एक कमरे में सही सलामत हालत में मिली। शंका है कि वारदात के समय ही नौकरानी घर में आ गई होगी, जिस कारण उसे भी मार दिया गया होगा। पुलिस का दावा है कि इस ट्रिपल मर्डर के पीछे किसी नजदीकी का ही हाथ है। तीनों की हत्या तेज धार हथियार से मारकर की गई है। हत्या करने में कातिलों का गुस्सा झलक रहा है। कातिलों को खोज निकालने के लिये पुलिस की एक स्पेशल टीम बनाई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। दिल दहला देने वाली यह वारदात दिल्ली के हरीनगर के अशोक नगर इलाके से सामने आयी है।

घटना को लेकर प्रथम दृष्टयां जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार मारे गये समीर आहूजा कपड़ों का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी घर में ही ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। तकरीबन 8-9 महीने पहले ही ये परिवार इस घर में शिफ्ट हुआ था। पुलिस इस बिंदु भी जांच कर रही है कि क्या इस घर में रात में ही कोई इंट्री कर गया था या फिर वो सुबह आये। किन परिस्थितियों में नौकरानी की हत्या की गई थी? क्या नौकरानी ने हमलावरों को पहचान लिया था? कपड़ा व्यापारी समीर आहूजा के साथ किसी की पुरानी अदावत तो नहीं थी। घर में किसी का आना-जाना भी था क्या? पुलिस कई बिंदु पर गहराई से तहकीकात कर रही है। आशंका है कि आज सुबह 7 से 8 बजे के करीब इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। नौकरानी सपना के बारे में पुलिस को पता चला है कि वह अपने घर से निकल सुबह 7 बजे तक यहां पहुंची थी। उसके आने के बाद ही यह बड़ी वारदात हो गई। 2 साल की मासूम बेटी सोई हुई थी। इस कारण शायद उसकी जान बच गई। इधर, पुलिस का कहना है कि आज सुबह सवा नौ बजे के करीब पुलिस के पास कॉल कर चोरी की वारदात की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को तीन डेड बॉडी मिले। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द इस ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा कर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें :छठ महिमा की छटा वॉशिंगटन तक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बाइक से पेट्रोल निकाल मां को जिंदा जला डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :प्रेमी संग निकली हिस्सी घर वापस नहीं लौटी

इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :WhatsApp पर भी “ग्रहण”! मैसेज-कॉल सब बंद, ट्विटर पर मीम्स की बाढ़

इसे भी पढ़ें :आजम खान को तीन साल की सजा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...